Logo
Dhurandhar 2 को लेकर जारी विवाद के बीच रवि किशन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने फिल्म को समाज का आईना बताते हुए प्रोपेगेंडा कहने वालों को जवाब दिया और नोटबंदी पर भी टिप्पणी की। जानें पूरी खबर।

Ravi Kishan on Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, लेकिन इसके साथ ही प्रोपेगेंडा को लेकर विवाद भी तेज हो गया है। इसी बीच अभिनेता और सांसद रवि किशन ने बड़ा बयान देते हुए फिल्म को ‘समाज का आईना’ बताया और आलोचकों को करारा जवाब दिया।

Ravi Kishan Reaction: ‘सिनेमा समाज का आईना है’

ANI के साथ बातचीत में रवि किशन ने धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने वालों को जवाब दिया। उन्होंने कहा- फिल्म 'धुरंधर' समाज का आईना है। जब संसद पर हमला हुआ, तब किसी ने कुछ नहीं कहा। अतीक अहमद के खिलाफ इतने सारे मामले दर्ज हो चुके हैं, और अब हर कोई बयान दे रहा है। सिनेमा समाज का आईना है... इस देश में हर रोज देश के खिलाफ साजिशें रची जाती हैं... सिनेमा समाज का आईना है...

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास; 7 दिन में 1000 करोड़ पार, ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड खतरे में!

Demonetisation Remark: ‘अब देश जान गया नोटबंदी क्यों हुई’

उन्होंने आगे कहा- 'भारत के खिलाफ कितना कुछ हुआ तब कोई कुछ नहीं बोला। अब पूरा देश जान गया नोटबंदी क्यों हुई। देश के खिलाफ रोज साजिश होती है। धुरंधर जैसी जागरुक फिल्में बनना जरूरी है... फिल्म इंडस्ट्री को अब इसी तरह के विषयों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।"

ये भी पढ़ें- 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बनेगी फिल्म!: भूषण कुमार-विवेक अग्निहोत्री ने किया ऐलान; पर्दे पर दिखेगा पहलगाम हमले का बदला

Dhurandhar 2 Box Office: 7 दिन में 700 करोड़ पार, 1000 करोड़ के करीब

फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां इसका पहला भाग खत्म हुआ था। इसमें रणवीर सिंह के किरदार को और गहराई से दिखाया गया है। खासतौर पर उनके असली नाम जसकीरत सिंह रंगी की पृष्ठभूमि और पहचान को विस्तार से पेश किया गया है।

dhurandhar 2
dhurandhar 2

फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी जमकर तारीफे बटोर रहे हैं। महज 7 दिनों में फिल्म 700 करोड़ के पार का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये मूवी 1000 करोड़ रुपए के बस चंद कदम दूर है। 

Dhurandhar 2  से जुड़े तीन बड़े सवाल 

  • क्या Dhurandhar 2 सच में प्रोपेगेंडा फिल्म है?
  • रवि किशन के बयान से क्या विवाद और बढ़ेगा?
  • क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाएगी?

Dhurandhar 2 हाइलाइट्स 

  • लीड रोल: रणवीर सिंह
  • अन्य कलाकार: अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त
  • 7 दिन का कलेक्शन: 700 करोड़+
  • वर्ल्डवाइड: 1000 करोड़ के करीब
  • विवाद: प्रोपेगेंडा बनाम रियलिटी डिबेट
7