ऋषि कपूर ने क्रिसमस पर ट्वीट किया ये विवादित फोटो, लोगों ने दी खूब गालियां
इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, इसे कहते हैं भावना, धर्म से अलग लेकिन बोतल से एक हैं मैरी क्रिसमस।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अक्सर ट्विटर पर अपने विवादित ट्वीट्स के कारण ट्रोल होते रहते हैं और इस बार भी वह इसी कारण से ट्रोल हो रहे हैं।
दरअसल क्रिसमस के मौके पर बॉलीवुड स्टार्स समेत कई लोगों ने क्रिसमस विश किया। इसी बीच ऋषि कपूर ने भी एक तस्वीर शेयर करते हुए क्रिसमस विश किया।
That’s the Spirit! Divided by Faith-United by a Bottle! Merry Christmas 🎄 pic.twitter.com/4vJQjW4can
— Rishi Kapoor (@chintskap) December 25, 2017
तस्वीर में एक हिंदू संत और एक मुस्लिम शख्स हिंदु संत को शराब परोसते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, इसे कहते हैं भावना, धर्म से अलग लेकिन बोतल से एक हैं मैरी क्रिसमस।
उनकी इस तस्वीर पर ट्विटर पर मौजूद लोगों ने यह कहते हुए ट्रोल किया कि उन्होंने फोटोशॉप्ड तस्वीर शेयर की है। वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ऐसी नकारात्मकता नहीं फैलाने की सलाह दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App