Radhika Merchant: राधिका मर्चेंट का गुलाबी अनारकली लुक, दिवाली के लिए परफेक्ट स्टाइल

एक्ट्रेस राधिका मर्चेंट का खूबसूरत लुक
X

एक्ट्रेस राधिका मर्चेंट का पिंंक सूट लुक  (File Photo)

Radhika Merchant: एक्ट्रेस राधिका मर्चेंट ने खूबसूरत गुलाबी अनारकली सूट पहना, जिसे आप दिवाली के लिए ट्राई कर सकती हैं। देखिए डिजाइन...

Radhika Merchant: दिवाली का त्योहार आते ही हर ओर रोशनी, रौनक और रंगों की बहार छा जाती है। यही वह समय होता है जब बॉलीवुड और समाज के चर्चित चेहरे अपने बेहतरीन फैशन और पारंपरिक अंदाज से त्योहार की चमक को और बढ़ा देते हैं। इस साल भी अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने अपने दिवाली लुक से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने एक ऐसा परिधान चुना जो भारतीय परंपरा, शाही और आधुनिक तीनों का संगम था।

राधिका मर्चेंट का दिवाली लुक

राधिका मर्चेंट हमेशा से अपने सादगी भरे अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। इस बार दिवाली के अवसर पर उन्होंने अबू जानी और संदीप खोसला के खास डिजाइन किए गए गुलाबी-सुनहरे रंग के परिधान में शाही लुक अपनाया। उनका यह परिधान पारंपरिक भारतीय सिल्क अनारकली सेट था, जिसमें कुर्ता, पलाजो पैंट और दुपट्टा शामिल थे। हर हिस्से में इतनी बारीकी से कारीगरी की गई थी कि यह परिधान एक कलाकृति जैसा प्रतीत हो रहा था।

राधिका के अनारकली सूट पर किए गए गोटा और जरी के काम ने इसे दिवाली के लिए एकदम उपयुक्त बना दिया। पूरे परिधान पर बारीक हाथों की कढ़ाई की गई थी। अबू जानी और संदीप खोसला अपने भव्य डिजाइनों के लिए मशहूर हैं और राधिका का यह लुक उनकी कला का अद्भुत उदाहरण था।


गहनों का चयन

किसी भी पारंपरिक लुक को पूर्णता देने का काम करते हैं गहने। राधिका ने अपने इस रूप में भारी आभूषण चुने, जो उनके लुक के अनुरूप रहे। उन्होंने बड़े झुमके पहने, जिनसे जुड़ी पतली कान की चैन उनके जूड़े से सटी हुई थी। यह लुक पुराने जमाने की रानियों की याद दिला रही थी।इसके साथ ही उन्होंने अपने हाथ में हीरे की अंगूठी पहनी थी।

श्रृंगार से निखरी कोमलता और सौंदर्य

राधिका का मेकअप उनके पूरे लुक की आत्मा था। उन्होंने अपने श्रृंगार को काफी खूबसूरत बना दिया था। आंखों पर हल्का गुलाबी झिलमिलाता आईशैडो, काजल और घनी पलकों ने उनके चेहरे को निखार दिया। गालों पर हल्का गुलाबी ब्लश और चमकदार हाईलाइटर ने त्वचा को दी प्राकृतिक दमक दी थी। उन्होंने बालों को बीच से मांग निकालकर जूड़े में बांधा और उस पर ताज़े गजरे से सजावट की। यह हेयरस्टाइल उनके पूरे लुक में पारंपरिक सौंदर्य का भाव लाया।


परंपरा और आधुनिकता का संतुलन

राधिका मर्चेंट का यह दिवाली लुक इस बात का उदाहरण है कि भारतीय फैशन में परंपरा और आधुनिकता का संगम कितना खूबसूरत हो सकता है। उन्होंने न तो अपने पारंपरिक मूल्यों से समझौता किया और न ही आधुनिकता को नज़रअंदाज किया। उनका यह लुक युवापन और शालीनता दोनों का प्रतीक बना। यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने एक बार फिर दिखाया कि कैसे एक साधारण रंग खूबसूरत लग सकता है।

दिवाली की जगमगाहट में राधिका मर्चेंट ने अपने गुलाबी-सुनहरे परिधान से यह साबित कर दिया कि भारतीय परिधान कभी पुराना नहीं होता, बस उसे आत्मविश्वास और गरिमा के साथ पहनना आता होना चाहिए। उनका यह लुक उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो पारंपरिक परिधान में आधुनिक आकर्षण लाना चाहती हैं। इस दिवाली अगर आप भी राधिका मर्चेंट जैसी शाही लुक चाहती हैं, तो हल्के गुलाबी रंग का सूट जरूर पहनें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story