प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के उड़ाए होश, एक्ट्रेस ने बेबी प्लानिंग को लेकर कही ये बात
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले इस कपल की तलाक की खबरें सुर्खियों में थी। तो अब इस कपल को लेकर के एक नई खबर मीडिया में छायी हुईं हैं। खबरें हैं कि ये दोनों बेबी प्लानिंग (Priyanka Nick Baby Planning) कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले इस कपल की तलाक की खबरें सुर्खियों में थी। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने नाम के आगे से जोनस हटा दिया था जिसके बाद ये खबरें आने लगी कि दोनों के बीच कुछ मनमुटाव है और शायद ये कपल तलाक (Priyanka Nick Divorce) लेने वाला है। तो अब इस कपल को लेकर के एक नई खबर मीडिया में छायी हुईं हैं। खबरें हैं कि ये दोनों बेबी प्लानिंग (Priyanka Nick Baby Planning) कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स (Netflix) के शो 'द जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' (The Jonas Brothers Family Roast) में फैमिली प्लानिंग की बात करते हुए नजर आईं हैं। प्रियंका ने शो पर निक और उनके भाइयों को जमकर रोस्ट किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि अकेले हम ही एक ऐसे कपल हैं जिनके बच्चे नहीं हुए हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "हम उम्मीद कर रहे हैं ... हम आज रात खूब दारू पिएंगे और सुबह तक सोएंगे।" एक्ट्रेस की इस बात ने निक के हाव भाव ही बदल दिए थे, वह ब्लश करने लगे थे। प्रियंका ने जो कहा उसे समझने के बाद, निक ब्लैंक हो गए और शौक में लगभग खड़े ही हो गए थे। हालांकि, प्रियंका ने जोर से हंसते हुए कहा कि यह सिर्फ एक मजाक था और निक की अनमोल प्रतिक्रिया थी।
इस शो में सभी ने बारी बारी से जोनस फैमिली को रोस्ट किया। जब अपने पति को रोस्ट करने की बारी प्रियंका चोपड़ा की आई तो एक्ट्रेस की बातों ने वहां मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया। एक्ट्रेस ने कहा, "मै आज बहुत एक्साइटेड हूं और बहुत प्राउड फील कर रही हूं कि मैं यहां अपने पति निक और उनके भाइयों को रोस्ट करने आईं हूं जिनके नाम मुझे कभी याद नहीं रहते हैं। निक और मुझ में 10 साल की उम्र का फासला है, इसलिए वह 90s के पॉप कल्चर को समझ नहीं पाते हैं, फिर मैं उन्हें समझाती हूं। वह मुझे टिकटॉक के बारें में बताते हैं और मैं उन्हें एक सफल एक्टिंग करियर के बारें में बताती हूं।" प्रियंका ने ये वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर 12 मिलियन से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं।