Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बेबी प्लानिंग की हिंट के अलावा क्या प्रियंका चोपड़ा ने कर दिया था बेटी होनें का खुलासा, देखें वीडियो

Entertainment News: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने शुक्रवार को एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को चौंका दिया। अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) पेरेंट्स बन गए हैं। प्रियंका के मां (Priyanka Chopra Became Mother) बनने की खबर उनके फैंस के लिए इस साल की अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी है।

बेबी प्लानिंग की हिंट के अलावा क्या प्रियंका चोपड़ा ने कर दिया था बेटी होनें का खुलासा, देखें वीडियो
X

Entertainment News: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने शुक्रवार को एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को चौंका दिया। अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) पेरेंट्स बन गए हैं। प्रियंका के मां (Priyanka Chopra Became Mother) बनने की खबर उनके फैंस के लिए इस साल की अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी है। प्रियंका और निक (Priyanka and Nick) ने अपने पहले बेबी का स्वागत सेरोगेसी (Baby) के जरिए किया। जितना फैंस उनके मां बनने को लेकर खुश हैं, वहीं लोग उनके बेबी जेंडर को लेकर भी काफी एक्साइटेड थे। जो कि बाद में साफ हुआ कि प्रियंका के घर लड़की (Priyanka Chopra Daughter) ने जन्म लिया है।

जहां एक ओर प्रियंका चोपड़ा ने निक के फैमिली रोस्ट शो में बेबी प्लानिंग की हिंट दे दी थी। वहीं एक्ट्रेस ने बेटी होनें की बात का अपने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा कर दिया था। एक्ट्रेस ने साल 2021 के दिसंबर में अपनी फिल्म 'मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' (Matrix Resurrections) के लिए एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने अपने बेबी जेंडर को लेकर हिंट दे दिया था।

अपने इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) पर बात की। इस टॉपिक पर बात करते हुए प्रियंका ने कहा, "मैं अपनी बेटी, बच्चों और हमारी आगे आने वाली जेनेरेशन के बच्चों के लिए वो पाबंदियां कभी नहीं चाहूंगी, जो हम पर लगाई गईं थी।" इस इंटरव्यू में उन्होंने जो मेरे बेटी कहा है, इसे देखकर उनके फैंस इस बात को एक तरह से खुलासे के तौर पर ले रहे हैं। फैंस इस इंटरव्यू की वीडियो क्लिप पर कमेंट कर रहे हैं। किसी फैन ने लिखा, "उन्हें उस समय पता था कि उनकी बेबी गर्ल जल्द ही आने वाली है।" तो किसी ने लिखा कि मेरे बच्चे की जगह मेरी बेटी निकल गया। खैर अब इस बात को तो प्रियंका ही जाने की ये एक खुलासा था कि नहीं। लेकिन लोगों ने इसे इस तरह से ही लिया है। वैसे आपको बता दें कि प्रियंका यहां महिला सशक्तिकरण पर बात कर रहीं थी, ऐसे में वह बेटी शब्द का इस्तेमाल तो करेंगी ही न।

और पढ़ें
Next Story