Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Confirm: ठाठ-बाट से प्रियंका-निक जोधपुर के उमेद भवन में लेंगे सात फेरे, शादी की तैयारियां हुई शुरु

प्रियंका और निक जोनस की शादी की चर्चोओं पर अब पूर्ण-विराम लग गया है। बता दें कि दोनों इस दिन जोधपुर के उमेद भवन में सात फेरे लेंगे।

Confirm: ठाठ-बाट से प्रियंका-निक जोधपुर के उमेद भवन में लेंगे सात फेरे, शादी की तैयारियां हुई शुरु
X

प्रियंका और निक जोनस की शादी की चर्चाएं लंबे वक्त से चल रही थीं। कहा ये जा रहा था कि दोनों नवंबर में शादी करेंगे। लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई थी। अब ये कंफर्म हो गया है कि दोनों उमेद भवन में 2 दिसंबर को शादी करेंगे।

2 दिसंबर तो जोधपुर के उमेद भवन में दोनों सात फेरे लेंगे। 2 दिसंबर को उमेघ भवन शादी की शहनाईयों से गूंज उठेगा। प्रियंका-निक की शादी की तैयारिंयां ही शुरु हो गई हैं।

अभी हाल ही के दिनों में दोनों को जोधपुर में देखा गया था। जिसके बाद ये अटकलें ये लगने लगी कि दोनों शादी की अरेंजमेंट के लिए राजस्थान आए हैं। दोनों की शादी का फंक्शन 30 नवंबर से शुरू होकर 2 दिसंबर तक चलेगा।

इससे पहले अगस्त महिने में दोनों पंजाबी रीति-रिवाजों से सगाई की थी। दोनों की सगाई में कई हस्तियों ने शिरकत की थी। सगाई के बाद से ही दोनों की शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story