भारत का सबसे विवादित टीवी शो ''''पहरेदार पिया की'''' अब होगा बंद
''''पहरेदार पिया की'''' को 28 अगस्त से ऑफ़ एयर कर दिया गया है।

भारत के सबसे विवादित टीवी शो 'पहरेदार पिया की' का प्रसारण रोक दिया गया है। सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर आने वाला यह शो पिछले काफी दिनों से विवाद में घिरा था।
पिछले दिनों शो को बैन किये जाने की ख़बर थी लेकिन बाद में शो के मेकर्स ने इसे लेकर काफी दलीलें दी। शो मेकर्स ने शो के टाइमिंग में बदलाव किया था।
लेकिन बढ़ते विवाद के चलते इस शो को बंद करने का फैसला लिया गया है। 'पहरेदार पिया की' को 28 अगस्त से ऑफ़ एयर कर दिया गया है। इस बात की पुष्टि एक आधिकारिक बयान में किया गया है।
इसे भी पढ़ें: http://सड़क हादसे में TV शो 'मधुबाला' की मशहूर एक्ट्रेस रचना की मौत
इस बयान में कहा गया है "28 अगस्त 2017 से हम अपने शो 'पहरेदार पिया की' को बंद कर रहे हैं। निश्चित रूप से यह फैसला सीरियल की रचनात्मक टीम से जुड़े लोगों के लिए निराशा भरा है।'
गौरतलब है कि यह पहली बार होगा, जब किसी शो को लेकर इस तरह के निर्णय लिए गए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App