Logo
election banner
हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा, कांग्रेस, इनेलो व जजपा समेत सभी राजनीतिक दल शहर-शहर, गांव-गांव जाकर वोट मांग रहे हैं। फेसबुक पर जहां राज बब्बर का राज हैं, वहीं एक्स पर मनोहर लाल खट्टर छाए हुए है। राजनेता इंटरनेट मीडिया का प्रचार के लिए भरपूर प्रयोग कर रहे हैं।

रवींद्र राठी, बहादुरगढ़: लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा, कांग्रेस, इनेलो व जजपा समेत सभी राजनीतिक दल शहर-शहर, गांव-गांव जाकर वोट मांग रहे हैं। चुनाव प्रचार में पारम्परिक माध्यमों के साथ ही इंटरनेट मीडिया की भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है। देश की सबसे बड़ी पंचायत में जाने के इच्छुक प्रत्याशी भी इसके महत्व को समझते हैं। इसीलिए धरातल के साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) और व्हाट्सएप पर नेता एक्टिव नजर आ रहे हैं। फेसबुक पर फॉलोवरों की बात करें तो गुरुग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर सबसे आगे हैं। जबकि एक्स (ट्विटर) पर करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर के सबसे अधिक फॉलोवर हैं।

इंटरनेट प्लेटफार्म पर सक्रिय हुए राजनेता

चुनावी मौसम में राजनेता इन दिनों सभी इंटरनेट प्लेटफार्म पर सक्रिय बने हुए हैं। उनके समर्थकों के साथ ही आमजन भी वहां उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है। अधिकांश प्रत्याशी अपनी दिनभर की गतिविधियों को फेसबुक समेत अन्य इंटरनेट प्लेटफार्म पर सांझा कर रहे हैं। राजनीतिक दल मतदाताओं से जुड़ने के लिए अपने चुनाव प्रचार अभियान में डिजिटल माध्यम को प्राथमिकता दे रहे हैं। एक्स (ट्विटर) पर करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर के 23 लाख 66 हजार 31 फॉलोवर हैं। जबकि गुरुग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर के 7 लाख 83 हजार 984 और रोहतक से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा के 5 लाख 76 हजार 306 फॉलोवर हैं।

एक्स पर नवीन जिंदल चौथे नंबर पर छाए

कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के एक्स पर 3 लाख 21 हजार 901 और सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा के 2 लाख 1 हजार 556 फॉलोवर हैं। कुरुक्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला के 1 लाख 57 हजार 199, सिरसा से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के 1 लाख 44 हजार 974, फरीदाबाद से भाजपा उम्मीदवार कृष्ण पाल गुर्जर के 1 लाख 44 हजार 297, गुरुग्राम से भाजपा उम्मीदवार राव इंद्रजीत के 1 लाख 16 हजार 982 तथा कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता के 43 हजार 80 फॉलोवर हैं। मतदाता को लुभाने के लिए गांव और वार्ड स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप भी बना रखे हैं। इनके माध्यम से प्रसारित संदेशों के जरिए लोगों को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है।

फेसबुक पर राज बब्बर का राज, दूसरे नंबर पर कृष्ण पाल गुर्जर

फेसबुक की बात करें तो गुरुग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर के 13 लाख 86 हजार 453 तथा फरीदाबाद से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर के 13 लाख 48 हजार 274 फॉलोवर हैं। रोहतक सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा के 10 लाख 64 हजार 664 तथा सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा के 10 लाख 12 हजार 424 फॉलोवर हैं। गुरुग्राम से भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह के 9 लाख 13 हजार 392, करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर के 7 लाख 76 हजार 865, सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ोली के 5 लाख 19 हजार 427 तथा कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह के 4 लाख 60 हजार 305 फॉलोवर हैं।

फेसबुक पर अभय चौटाला के 4 लाख 75 हजार फालोवर

फेसबुक पर कुरुक्षेत्र से इनेलो के अभय सिंह चौटाला के 4 लाख 75 हजार 21, सिरसा से भाजपा के अशोक तंवर के 4 लाख 92 हजार 302 तथा कुरुक्षेत्र से भाजपा के नवीन जिंदल के 3 लाख 73 हजार 450, आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार गुप्ता के 1 लाख 87 हजार 897, हिसार से भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला के 1 लाख 36 हजार 649, भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर कांग्रेस के राव दान सिंह के 1 लाख 3 हजार तथा रोहतक से भाजपा के डॉ. अरविंद शर्मा के 97 हजार 216 फॉलोवर हैं। प्रत्याशियों के पक्ष और विपक्ष में उनके समर्थक भी लगातार विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रचार कर रहे हैं।

5379487