अजीब दुल्हन बने रणबीर कपूर, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
रणबीर ने माथे पर टीका नथनी पहने नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर लड़का हैं या लड़की इस ये बात लोगों को परेशान कर रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर रणबीर की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिससे यह बात बिल्कुल क्लियर नहीं हो रही है कि उन्हें आखिर हुआ क्या है?
इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल होते बिल्कुल देर लगी जब रणबीर दुल्हन के अंदाज में नजर आए।
दरअसल इन दिनो रणबीर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह माथे पर टीका नथनी पहने नजर आ रहे हैं।
रणवीर की ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में रणबीर दुल्हन बने नजर आ रहे हैं। दरअसल, ये वीडियो स्नैपचैट फिल्टर के जरिए बनाई गई है।
बता दें कि वीडियो में इस दुल्हन वाले लुक में रणबीर कानों में बड़े-बड़े ईयर रिंग, नाक में नथ और माथे पर मांग टीका लगाए नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणबीर के साथ-साथ एक शख्स और नजर आ रहा है, वो भी दुल्हन के लुक में नजर आ रहे हैं। मजे की बात ये है कि यो दोनों इस लुक को खूब एंज्वॉय भी कर रहे हैं।
Have you tried our new #BomDiggy #Snapchat filter? #RanbirKapoor loves it! 🙌🏼🎶🤣 @ranbirrk @RanbirKapoorFC @RanbirKUniverse #ArtistOriginals pic.twitter.com/HVNW1NQAdY
— Saavn (@Saavn) November 4, 2017
फिल्मों की बात करें तो रणबीर फिलहाल संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग में बिजी हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App