ALERT! सलमान खान की जान को खतरा, गिरफ्तार हुए आरोपी ने खोले कई राज
बॉलीवुड के भाईजान और लाखों फैन्स के दिलों पर राज करने वाले सलमान खान पर इन दिनों अचानक जान का खतरा मंडराने लगा है। दरअसल, कुछ गैंगेस्टर सलमान को जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी है।

बॉलीवुड के भाईजान और लाखों फैन्स के दिलों पर राज करने वाले सलमान खान पर इन दिनों अचानक जान का खतरा मंडराने लगा है। दरअसल, कुछ गैंगेस्टर सलमान को जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में संपत नेहरा नाम का शख्स और उसके तीन साथी सलमान को जान से मारने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिलहाल अभी उसके तीनों साथियों (अंकित,राजू और अक्षय) के ठिकानों का अभी तक पता नहीं चला है। मुंबई पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
हरियाणा की स्पेशल टास्क टास्क फ़ोर्स (एसटीएफ) ने मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर संपत नेहरा को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बावजूद संपत के साथियों से सलमान को ख़तरा बना हुआ है।
कुछ दिनों पहले ही संपत की कोर्ट में पेशी के दौरान उसके साथियों ने उसे भगाने की प्लानिंग की थी लेकिन पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिल जाने पर पर संपत की पेशी का पूरा प्लान बदल दिया गया और उसके स्सथियों के मंसूबे पूरे नहीं हो पाए।
जानिए कौन है संपत नेहरा
संपत नेहरा राजस्थान के विश्नोई गैंग के लिए काम करता है। दरअसल, पूरा मामला काले हिरन मामले से जुड़ा हुआ है। क्योंकि विश्नोई समाज काले हिरन की पूजा करते हैं और सलमान पर काला हिरन शिकार का मुकदमा भी चल रहा है।
विश्नोई गैंग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। संपत नेहरा के खिलाफ ह्त्या, अपहरण, लूट-पाट जैसे कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। संपत नेहरा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस की पूछताछ में यह सामने आया की सलमान के ऊपर हमला करने के बाद उसकी विदेश भाग जाने की प्लानिंग थी। क्योंकि संपत काला हिरन ह्त्या के मामले से सलमान से काफी नाराज चल रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App