Mannara Chopra: क्रिसमस पार्टी के लिए परफेक्ट है मन्नारा चोपड़ा का रेड हॉट लुक, देखें वीडियो

मन्नारा चोपड़ा
X

एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा (Image: viralbhayani)

Mannara Chopra: क्रिसमस पार्टी में जाने के लिए ग्लैमरस आउटफिट चाहिए तो एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के रेड स्वेटर और ब्लैक स्कर्ट से लें इंस्पिरेशन।

Mannara Chopra: क्रिसमस का त्योहार नजदीक आते ही हर कोई पार्टी लुक को लेकर एक्साइटेड नजर आता है। खासतौर पर महिलाएं चाहती हैं कि उनका आउटफिट ऐसा हो, जो स्टाइलिश होने के साथ ट्रेंड में भी हो। ऐसे में अगर आप क्रिसमस पार्टी के लिए कुछ अलग और ग्लैमरस ट्राई करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा का ये लुक अपना सकती हैं।

रेड स्वेटर में दिखा फेस्टिव वाइब

मन्नारा चोपड़ा ने इस लुक में लाल रंग का हाईनेक स्वेटर पहना था, जो क्रिसमस के फेस्टिव मूड के साथ पूरी तरह मेल खा रहा है। रेड कलर न सिर्फ क्रिसमस के दिन बेहतरीन रंग माना जाता है, बल्कि यह हर स्किन टोन पर बेहद खूबसूरत भी लगता है।

ब्लैक स्कर्ट पहनी हुई थी

रेड हाईनेक स्वेटर के साथ मन्नारा ने ब्लैक स्कर्ट पहनी थी। रेड और ब्लैक का यह कॉम्बिनेशन हमेशा से क्लासिक माना जाता है। ब्लैक स्कर्ट ने पूरे आउटफिट को पार्टी लुक दे दिया है। आप चाहें तो मिनी स्कर्ट या नी-लेंथ स्कर्ट चुन सकती हैं, जिससे लुक और भी स्टाइलिश लगे। वहीं उनके बालों की बात की जाए तो इसे उन्होंने खुला रखा था। ओपन हेयरस्टाइल पार्टी लुक के लिए हमेशा सही लगता है, खासकर तब जब आपका आउटफिट पहले से ही ग्ल्मैरस हो।

रेड लिपस्टिक लगाई थी

इस पूरे लुक की सबसे खास बात थी मन्नारा की लाल रंग की लिपस्टिक, रेड लिपस्टिक ने उनके फेस पर इंस्टेंट ग्लो ला दिया और क्रिसमस वाइब को और भी खूबसूरत बना दिया। जब आउटफिट रेड टोन में हो, तो मैचिंग लिपस्टिक तो बनती है।

घड़ी और रिंग से मिला फिनिशिंग टच

मन्नारा ने अपने लुक को और भी सुंदर बनाने के लिए हाथ में घड़ी और उंगलियों में रिंग पहनी थी। ये एक्सेसरीज उनके आउटफिट के साथ परफेक्ट लगी रही थीं। पार्टी लुक में एक्सेसरीज का सही चुनाव बेहद जरूरी होता है। इसलिए मन्नारा की तरह आप भी ऐसा कुछ पहन सकती हैं।

क्रिसमस पार्टी के लिए क्यों परफेक्ट है ये लुक?

मन्नारा चोपड़ा का यह लुक उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है, जो क्रिसमस पार्टी ग्लैमरस दिखना चाहती हैं। ये लुक हर उम्र की महिलाओं पर सूट करता है। घर की पार्टी से लेकर फ्रेंड्स गेट-टुगेदर तक फिट बैठता है।

  • रेड या मैरून हाईनेक स्वेटर चुनें।
  • ब्लैक स्कर्ट या ट्राउजर्स के साथ पहन सकती हैं।
  • मेकअप को कम रखें।

क्रिसमस पार्टी के लिए मन्नारा चोपड़ा का यह रेड और ब्लैक लुक एक परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन है। अगर आप भी इस क्रिसमस पार्टी में सबसे अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो मन्नारा का यह लुक जरूर ट्राई करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story