Logo
यश की फिल्म Toxic के ट्रेलर को लेकर विवाद, नेशनल क्रिश्चियन फेडरेशन ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया, CBFC में शिकायत दर्ज, फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी।

Toxic Controversy: यश की अपकमिंग पैन-इंडिया एक्शन फिल्म Toxic अपने ट्रेलर रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। पहले महिलाओं की सुरक्षा और सेंसरिंग को लेकर सवाल उठे थे, लेकिन अब एक क्रिश्चियन संगठन ने टीजर पर आपत्ति जताई है।

क्रिश्चियन समूह ने की शिकायत

नेशनल क्रिश्चियन फेडरेशन (NCF) ने फिल्म की निर्माता कंपनी KVN प्रोडक्शंस, फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स, राज्य सरकार और CBFC को शिकायत भेजी है। शिकायत में कहा गया है कि टीजर में दिखाए गए आर्क एंजल माइकल से जुड़े कुछ सीन धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले हैं।

क्या हैं विवादित सीन में?

टीजर में एक सेक्स सीन हैं, जिसके बाद एक कब्रिस्तान (cemetery) में गोलीबारी होती है। वहां धार्मिक मूर्तियां और आर्कएंजल माइकल की मूर्ति भी दिखाई गई हैं। NCF ने इन दृश्यों को हटाने और ट्रेलर को यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स से हटाने की मांग की है।

टीजर पर पहले भी उठे थे सवाल

इससे पहले टीजर में दिखाए गए सेक्स सीन को लेकर महिलाओं के सम्मान पर सवाल उठे थे। इसके बाद एक्ट्रेस बीट्रिज टॉफेनबाख ने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया था। 

हालांकि कई फिल्ममेकरों ने फिल्म का समर्थन भी किया। अनुराग कश्यप ने इसे बहादुरी वाला प्रयास बताया और कहा कि जब पुरुष स्क्रीन पर अपने शरीर दिखाते हैं, तो कोई विरोध नहीं करता, लेकिन महिला की सेक्सुअलिटी पर सवाल उठाए जाते हैं।

फिल्म के बारे में 

फिल्म Toxic: A Fairytale for Grown-Ups का निर्देशन गीथू मोहंंदास ने किया है। इसमें यश, रुक्मिणी वसंत, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

5379487