2 April 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 2 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
आज का दिन स्नान-दान की पूर्णिमा के रूप में भी माना जाता है और इसी दिन हनुमान जयंती का पावन पर्व भी मनाया जाएगा। इस दिन ध्रुव योग दोपहर 2 बजकर 20 मिनट तक रहेगा, जो शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। वहीं हस्त नक्षत्र शाम 5 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से एक और महत्वपूर्ण घटना यह है कि दोपहर बाद 3 बजकर 28 मिनट पर मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
व्रत और त्योहार
इस दिन हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा का विशेष महत्व है। श्रद्धालु इस अवसर पर पूजा-पाठ, व्रत और दान-पुण्य करते हैं।
शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:59 से 05:45 तक
- प्रातः संध्या: सुबह 05:22 से 06:32 तक
- अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:17 से 01:07 तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 02:46 से 03:35 तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:51 से 07:15 तक
- सायं संध्या: शाम 06:52 से 08:02 तक
राहुकाल
- दिल्ली: 01:59 PM से 03:32 PM
- मुंबई: 02:15 PM से 03:47 PM
- चंडीगढ़: 02:01 PM से 03:34 PM
- लखनऊ: 01:44 PM से 03:17 PM
- भोपाल: 01:57 PM से 03:30 PM
- कोलकाता: 01:13 PM से 02:46 PM
- अहमदाबाद: 02:16 PM से 03:49 PM
- चेन्नई: 01:44 PM से 03:16 PM
सूर्योदय और सूर्यास्त
- सूर्योदय: सुबह 6:08 बजे
- सूर्यास्त: शाम 6:39 बजे
आज का दिन धार्मिक अनुष्ठानों, दान-पुण्य और पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना गया है, विशेषकर हनुमान जयंती के कारण इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है।








