Logo
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान के बेटे जुनैद खान जल्द ही तमन्ना भाटिया के साथ रागिनी MMS 3 में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म के लिए मेकर्स दोनों से बातचीत कर रहे हैं।

Ragini MMS 3: एकता कपूर की चर्चित हॉरर-थ्रिलर फ्रेंचाइज़ी 'रागिनी एमएमएस' के तीसरे भाग को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं हो रही हैं। पहले खबर आई थी कि फिल्म को क्रिएटिव मतभेदों के चलते रोक दिया गया है और निर्देशक साहिर रजा इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए हैं। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म फिर से पटरी पर लौट आई है।

तमन्ना और जुनैदी की जोड़ी की चर्चा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म का निर्देशन अब शशांक घोष कर सकते हैं। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि आमिर खान के बेटे जुनैद खान और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया फिल्म में मुख्य भूमिकाओं के लिए बातचीत कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि फिल्म का संभावित टाइटल रागिनी 3 हो सकता है और इसे बड़े स्तर पर तैयार किया जाएगा। अगर तमन्ना और जुनैद की कास्टिंग फाइनल होती है, तो यह जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी, जिसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ सकती है।

रागिनी MMS फ्रेंचाइज़ी के बारे में

रागिनी MMS का पहला भाग साल 2011 में रिलीज हुआ था। काइनाज मोतीवाला और राजकुमार राव अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्लीपर हिट साबित हुई थी। इसके बाद 2014 में रागिनी MMS 2 रिलीज हुई, जिसमें सनी लियोनी और साहिल प्रेम मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म भी व्यावसायिक रूप से सफल रही और फ्रेंचाइज़ी को मजबूत पहचान मिली।

अब दर्शक तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, खासकर यह देखने के लिए कि इस बार कहानी और स्टारकास्ट में क्या नया देखने को मिलेगा।

तमन्ना और जुनैद के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया के पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। वह ओ’ रोमियो, राकेश मारिया की बायोपिक, वी. शांताराम, वन: द फोर्स ऑप द फोरेस्ट रेंजर और पुरुशन जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

वहीं जुनैद खान फिल्म एक दिन में दिखाई देंगे, जो 1 मई 2026 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

5379487