Varun Dhawan on Trolling: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन हाल ही में इंटरनेट पर काफी ट्रोल हुए थे। बॉर्डर 2 में उनकी एक्टिंग और तेढ़ी स्माइल को लेकर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। इसपर वरुण ने खुलासा किया कि ऑनलाइन ट्रोलिंग के दौरान उन्हें सुपरस्टार सलमान खान से खास सपोर्ट मिला। रात को 2 बजे सलमान खान ने उन्हें कॉल कर बॉर्डर 2 के लिए उनकी तारीफ की थी।
बॉर्डर 2 की सफलता पर मेकर्स ने 12 फरवरी को मुंबई में एक प्रेस मीट का आयोजन किया, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट मौजूद रही। इस दौरान वरुण धवन ने ट्रोलिंग को लेकर ये किस्सा बताया।
ऑनलाइन ट्रोलिंग और सलमान का सपोर्ट
जब वरुण से पूछा गया कि उन्होंने ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना कैसे किया और आखिरकार उनकी एक्टिंग की तारीफ कैसे हुई, तो उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल युग में आलोचना लगभग अवॉयडेबल हो गई है। उन्होंने कहा कि ट्रोलिंग अब आम ट्रेंड बन गया है- कुछ लोग इसे अच्छे से हैंडल करते हैं, जबकि कुछ इससे प्रभावित हो जाते हैं। लेकिन वरुण ने व्यक्तिगत रूप से इसे अपने ऊपर असर डालने नहीं दिया।
वरुण ने बताया कि लोगों ने उनके मुस्कान और एक्सप्रेशन्स पर मज़ाक उड़ाया, लेकिन उन्होंने इसे दिल पर नहीं लिया। इसी बीच, उन्हें सलमान खान से समर्थन मिला, जिसने उनके लिए बहुत मायने रखे। उन्होंने कहा, "जब सब कुछ हो रहा था, मुझे सलमान भाई की रात में कॉल आई। वह हंस रहे थे और बोले, 'अच्छी चीज़ें आने वाली हैं।' उनका यह भरोसा और सलाह मेरे लिए बहुत खास थी।"
VarunDhawan about the support he received from the Salman Khan admist all the trolling
by u/Kaali_99 in BollyBlindsNGossip
'सलमान ने कहा- बेटा तुम पर गर्व है'
वरुण ने आगे बताया कि बॉर्डर 2 के रिलीज होने और सफलता मिलने के बाद सलमान ने उन्हें फिर से कॉल किया और कहा,
"मैं तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं। और सबसे खास बात, उन्होंने कहा, 'बेटा, तुम पर गर्व है।' यह 2 बजे रात की बात थी और मैं अपने बिस्तर पर खड़ा हो गया। यह मेरे लिए बहुत डिफाइनिंग मोमेंट था क्योंकि सलमान आम तौर पर किसी की इतनी सराहना नहीं करते। उनके शब्दों ने मुझे बहुत आत्मविश्वास दिया।"
फेस एक्सप्रेशंस के लिए हुई थी वरुण की ट्रोलिंग
जानकारी के लिए, बॉर्डर 2 के ट्रेलर और गानों के रिलीज़ होने के बाद वरुण की मुस्कान को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना हुई थी। कई लोगों ने उनकी भूमिका के लिए उनकी फिटनेस पर सवाल उठाए थे। संदेसे आते हैं गाने में उनके एक्स्प्रेशंस पर भी सवाल उठाए गए थे।
हालांकि फिल्म के रिलीज़ होने के बाद वरुण ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म में वह मेजर होशियार सिंह दहिया PVC का किरदार निभाते नजर आए।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की धमाकेदार सफलता
बॉर्डर 2 अनुराग सिंह ने निर्देशित की है, जिसमें सनी देओल, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, सोनम बाजवा और अन्य कलाकार भी नजर आए। अब तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 316 करोड़ रुपये की कमाई की है।










