Thalapathy Vijay Salem Rally: तमिलनाडु के सलेम में शुक्रवार को पॉलिटिशियन और अभिनेता विजय की तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) रैली के दौरान एक फैन की मौत हो गई।
#WATCH | Tamil Nadu: Body of 37-year-old man from Maharashtra, identified as Suraj, who died after reportedly suffering a heart attack during TVK's political meeting in Salem today, being taken from MH Hospital
— ANI (@ANI) February 13, 2026
Police say, "During the event, he suddenly collapsed. He was rushed… https://t.co/cdD2S06XTj pic.twitter.com/eTCxkaDEzl
घटना तब हुई जब 37 साल के महाराष्ट्र निवासी सूरज अचानक रैली में बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शुरूआत में माना जा रहा था कि भीड़ की वजह से हादसा हुआ, लेकिन जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक सामने आई हैं।
फैंस ने किया कार का पीछा
रैली के दौरान विजय की कार के पीछे सैकड़ों फैंस बाइक और पैदल चलते हुए दिखाई दिए। वीडियो में फैंस कार को रोकते और हंगामा करते दिखे। पुलिस और विजय की सुरक्षा टीम को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मेहनत करनी पड़ी। एक्टर ने फैंस को सावधानी बरतने के लिए इशारा किया, लेकिन फिर भी फैंस कार के पास आते रहे।
ट्रैफिक हुआ ठप
भीड़ के कारण सड़क पर ट्रैफिक ठप पड़ गया था। लोग हॉर्न बजाते रहे और तेजी से कार को आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। पुलिस और सुरक्षा टीम ने सायरन बजाकर और धक्का देकर फैंस को हटाया, ताकि एक्टर की कार सुरक्षित आगे बढ़ सके।
करूर हादसा में हुई थी 40 की मौत
साल 2025 में भी एक्टर की रैली के दौरान करूर में बड़ा हादसा हुआ था। जिसमें भगदड़ के दौरान 40 से अधिक लोग मारे गए और करीब 100 घायल हुए थे। उस घटना की जांच CBI ने की थी, और इस साल की शुरुआत में विजय से पूछताछ भी हुई थी।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कहा कि जांच जारी हैं और भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।











