Aayush Sharma: मुंबई में बॉलीवुड सितारों को मिल रही धमकियों से एक बार फिर हड़कंप मच गया है। पहले रोहित शेट्टी के घर पर फॉयरिग की गई, जिसके बाद अभिनेता रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी मिली और अब सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा को भी ईमेल के जरिए करोड़ों रुपये की मांग के साथ धमकी दी गई हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि धमकी वाले मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग और फॉयरिंग वाले मामले में आसाराम के गैंग का नाम सामने आया हैं।
ईमेल से मांगे करोड़ों रुपये
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आयुष शर्मा को ‘प्रोटॉन ईमेल’ के जरिए धमकी भरा संदेश भेजा गया। इस मेल में भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
प्रोटॉन ईमेल हाई सिक्योरिटी और एन्क्रिप्शन के लिए जाना जाता है, जिससे भेजने वाले की पहचान पता लगाना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, इस मामले में अब तक ऑफिशियल तौर पर शिकायत दर्ज नहीं कराई गई हैं।
रणवीर को वॉइस नोट से मिली धमकी
आयुष से पहले रणवीर सिंह को व्हाट्सऐप वॉइस नोट के जरिए धमकी मिली थी। उनकी मैनेजर के फोन पर आए इस मैसेज में एक करोड़ रुपये की मांग की गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने रणवीर के बांद्रा स्थित घर की सुरक्षा बढ़ा दी हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी।
तकनीकी जांच में जुटी पुलिस
जांच एजेंसियां ईमेल सर्वर, आईपी एड्रेस और वीपीएन लॉग्स की जांच कर रही हैं। बताया जा रहा हैं कि लोकेशन बार-बार बदल रही हैं, जिससे असली आरोपी तक पहुंचना मुश्किल हो रहा हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं।
रोहित शेट्टी फायरिंग से संबंध
इन धमकियों से पहले 31 जनवरी को निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। पुलिस यह भी जांच कर रही हैं कि क्या इन घटनाओं का आपस में कोई संबंध हैं। फायरिंग मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका हैं और मामले की जांच जारी हैं।










