Monalisa Photos: अब क्या करती हैं महाकुंभ वाली मोनालिसा? इन 10 तस्वीरों में बदल गया पूरा हुलिया

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की लेटेस्ट तस्वीरें (Photos- Instagram)
Monalisa Viral Photos: महाकुंभ 2025 में सबसे ज्यादा चर्चा में आईं वायरल हुई मोनालिसा (Monalisa) अब इंटरनेट पर छा चुकी हैं। फिल्म ऑफर होने के बाद से ही मोनालिसा सुर्खियों में हैं। हालांकि उनकी आने फिल्म पर ज्यादा अपडेट नहीं आया है, लेकिन मोनालिसा फिर भी इंटरनेट पर लाइमलाइट बटोरती हैं। ये हाल ही में उनकी लेटेस्ट तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है।

मोनालिसा की लेटेस्ट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इन फोटो में वह बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही हैं। मोनालिसा का स्टाइल और अदा बड़ी-बड़ी बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर दे रही है।

मोनालिसा की वायरल हो रही ये तस्वीरें उनके एक ब्रांड एंडोर्समेंट की है। मेकअप आर्टिस्ट के लिए उनका ये फोटोशूट खूब सुर्खियों में हैं। इन फोटो में उनका लुक इतना स्टाइलिश और मॉर्डन है कि लोगों को यकीन नहीं हो रहा है, कि ये वही मोनालिसा हैं जो महाकुंभ मेले में माला बेचती थीं।

फोटोज़ में मोनालिसा व्हाइट ब्लेजर में दिख रही हैं। उनके लुक के साथ ग्लॉसी मेकअप किया गया है। ग्लैम आई मेकअप के साथ न्यूड शेड लिपस्टिक उनके पूरे लुक को बेहद ग्लैमरस बनाता है।

तस्वीरों में उनकी खूबसूरत आखों का जादू फैंस का ध्यान खींच रहा है। उनकी आखों का नूर फैंस को भा गया है। एक वक्त था जब मोनालिसा अपनी आखों की वजह से ही वायरल हुई थीं।

खुले बालों में उन्होंने एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर प्यार बरसा रहे हैं।

इन दिनों मोनालिसा सोशल मीडिया पर कोलेबोरेशन कर रही हैं। कभी मेकअप ब्रैंड्स के साथ तो कभी ब्रैंड एड्स के लिए, मोनालिसा सोशल मीडिया के जरिए कमाई कर रही हैं।

हाल ही में उन्हें गाना- 'सादगी' के म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। उत्कर्ष सिंह के साथ उनकी केमेस्ट्री देखी गई थी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।

इसके अलावा मोनालिसा को खास इवेंट और शो के भी ऑफर दिए जाते हैं जिसमें वह स्टेज पर मौजूद होकर फैंस से बातचीत करती हैं। इसकी वजह से उनकी पॉपुलैरिटी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।

जल्द ही वह अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगी। फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

