Sunjay Kapur death reason: मधुमक्खी निगलने से हुई संजय कपूर की मौत! करिश्मा के Ex पति को लेकर चौंकाने वाले दावे

karisma kapoor ex husband sunjay kapur death reason due to swallowing bee
X

संजय कपूर का 53 की उम्र में निधन हो गया।

अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की मौत के बारे में चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। 53 की उम्र में संजय का निधन हो गया।

Sunjay Kapur Death: भारत के प्रमुख उद्योगपतियों में शुमार और करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का गुरुवार को यूके में निधन हो गया। 53 वर्षीय संजय उस समय पोलो मैच खेल रहे थे जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा। हालांकि, अब कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि यह दिल का दौरा एक अजीब हादसे के चलते हुआ। कई रिपोर्ट्स में दावे हैं कि उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी।

मौत का कारण: दिल का दौरा या कुछ और?
शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि संजय कपूर को पोलो मैच खेलने के दौरान अचानक हार्ट अटैक आया जिसके कारण उनकी मौत हो गई। हालांकि, समाचार एजेंसी ANI ने संजय के बिजनेस कंसल्टेंट सुहेल सेठ के हवाले से रिपोर्ट दी कि, "संजय की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई, जो एक पोलो मैच के दौरान मधुमक्खी निगलने के बाद हुआ।" हालांकि इस दावे को पुष्टि हरिभूमि.कॉम द्वारा नहीं की गई है।

संजय कपूर की कंपनी Sona Comstar ने भी उनके निधन पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, "यह बताते हुए हमें गहरा दुख हो रहा है कि हमारे चेयरमैन और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय जे कपूर का 12 जून 2025 को इंग्लैंड में दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन हो गया।" कंपनी ने मौत के कारण को 'हार्ट अटैक' बताया, लेकिन इसके पीछे की डीटेल जानकारी साझा नहीं की गई।

संजय कपूर का जीवन

संजय कपूर 3 बार शादी कर चुके थे और उनके तीन बच्चे हैं। उनकी पहली शादी 1996 में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी, जो चार साल तक चली। इसके बाद उन्होंने 2003 में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की, जिनसे उनके दो बच्चे हैं — बेटी समीरा (19) और बेटा कियान (13)। करिश्मा और संजय ने 2014 में आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी थी, और 2016 में उनका तलाक फाइनल हुआ। 2017 में संजय ने मॉडल और उद्यमी प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की। दोनों का एक बेटा है — अजारियास।म

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story