Janvhi Kapoor: जान्हवी का मंत्रमुग्ध कर देने वाला अंदाज, गोल्डन साड़ी में लगीं 'परम सुंदरी'

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का साउथ इंडियन लुक (Image: janhvikapoor/instagram)
फैशन की दुनिया में कुछ लुक ऐसे होते हैं जो ट्रेंड से आगे जाकर एक संस्कृति और विरासत की खूशबू बिखेरते हैं। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का हालिया लुक ऐसा ही था। अपनी मां श्रीदेवी की साउथ इंडियन हेरिटेज को गर्व से अपनाने वाली जान्हवी ने इस बार फिर अपने अंदाज़ से दिल जीत लिया। चाहे मंदिर दर्शन हों या फिल्म प्रमोशन्स, जान्हवी अक्सर कांचीवरम सिल्क और पट्टू पावड़ई में नजर आती हैं।
जान्हवी का सुनहरा पट्टू पावड़ई लुक
फिल्म प्रमोशन के लिए जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा तैयार किए गए गोल्ड पट्टू पावड़ई में नज़र आईं। यह आउटफिट रोशनी में चमकता था और हर मूवमेंट के साथ अपनी खूबसूरती को और निखार रहा था। रेशमी कपड़े के साथ पर्ल की कढ़ाई ने इस लुक को राजसी, फिर भी यंग और फ्रेश टच दिया।
दक्षिण भारत की पारंपरिक शान
पट्टू पावड़ई दक्षिण भारत के तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में पहना जाने वाला पारंपरिक परिधान है। तमिलनाडु में इसे पट्टू लांगा भी कहा जाता है। यह एक ब्लाउज और प्लीट्स वाली लंबी स्कर्ट का कॉम्बिनेशन होता है।
‘पावड़ई’ का मतलब क्या है
आमतौर पर यह गहरे रंगों और रिच जरी बॉर्डर के साथ तैयार किया जाता है और शादियों, त्योहारों और कमिंग-ऑफ-एज समारोह में पहना जाता है। अगर आप फैशन इंस्पिरेशन ढूंढ रही हैं, तो जान्हवी के ब्लाउज़ पर किए गए पर्ल डिटेलिंग पर जरूर ध्यान दें। स्टाइलिस्ट अमी पटेल ने इस लुक को बेहद रिच और डिटेल्ड रखा, जिसमें इसकी खासियत भी थी।
ज्वेलरी और हेयरस्टाइल
इस लुक को जान्हवी ने टेंपल ज्वेलरी, गोल्ड कमरबंद और लो बन में सजाए गए सुगंधित फूलों के गजरे के साथ पेयर किया। इन सभी एलिमेंट्स ने मिलकर लुक को ऐसा टच दिया जो न सिर्फ एलीगेंट था बल्कि बिल्कुल सदाबहार भी लगा।
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का यह गोल्ड पट्टू पावड़ई लुक इस बात का सबूत है कि, फैशन सिर्फ ट्रेंड्स के पीछे भागना नहीं है, बल्कि यह अपनी जड़ों और संस्कृति को आधुनिक अंदाज में पेश करने का तरीका भी हो सकता है।
