Isha Ambani: ईशा अंबानी का परफ्यूम बना लग्जरी बैग, देखिए फोटोज

ईशा अंबानी (Image: anaitashroffadajania)
Isha Ambani: क्या आपने कभी सोच है कि, परफ्यूम को लग्जरी बैग भी बनाया जा सकता है। शायद नहीं सोचा होगा, लेकिन ईशा अंबानी ने कुछ ऐसा ही करके दिखाया है। हाल ही में सामने आई उनकी नई तस्वीरों ने दिखा दिया कि, परफ्यूम को किस तरह से कैरी किया जा सकता है।
बता दें, ईशा अंबानी ने जिस परिधान को चुना, उसमें दमकती शालीनता और आधुनिकता दोनों की झलक थी। उन्होंने मोती की चमक जैसी ड्रेस पहनी थी। इसके साथ ही एक परफ्यूम को अपने लग्जरी बैग के साथ हाथ में थामा हुआ था। जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

सुगंध की शीशी बनी फैशन का गहना
ईशा अंबानी के इस पूरे लुक में परफ्यूम वाला बैग काफी चर्चा में रहा है। एक हाथ में उनके पास सुनहरी बारीकियों वाला कीमती पर्स था, उसी पर्स के साथ परफ्यूम लटका हुआ था। यानी उन्होंने इस बार कुछ नया और यूनिक करने का मन बना लिया था।
नाजुक गहनों की चमक और शाही घड़ी
ईशा ने अपने रूप को संतुलित रखते हुए झुमके, चमकती हीरे की अंगूठी और सफेद रंग की जूतियां पहनीं। लेकिन असली ध्यान खींचने वाली चीज थी उनकी घड़ी, जो दुनिया भर में चर्चित है। इस घड़ी ने उनके पूरे परिधान में एक निखरता हुआ शाही लुक जोड़ दिया।
हल्का मेकअप और मुलायम लहराते बाल
ईशा के सौंदर्य रूप में प्राकृतिक चमक का उपयोग किया गया। उनके चेहरे पर हल्की दमक, गुलाबी रंगत, न्यूड होंठों का स्पर्श और नरम लहरों की तरह दिख रहे बाल काफी सुंदर लग रहे थे। यानी उनका मेकअप ऐसा था कि, देखने वाले को वह सहज और ताजा लगे।
ईशा अंबानी ने एक बार फिर दिखा दिया कि फैशन केवल परिधान का चयन नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और नए स्टाइल का मिश्रण है। वैसे तो वे हर बार कुछ न कुछ नया करने की सोचती हैं और सोशल मीडिया पर फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। लेकिन इस बार तो उन्होंने एक ऐसा फैशन पेश किया, जिसे देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
