haribhoomi hindi news
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने खुलासा किया कि उनकी हॉरर फिल्म भूत की शूटिंग जिस फ्लैट में हुई थी, वह 2002 से आज तक खाली पड़ा है। फिल्म के बाद लोग वहां रहने से डरते हैं।

Ram Gopal Varma Movie: फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा की हॉरर फिल्म 'भूत' को रिलीज़ हुए 20 साल  से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन आज भी यह फिल्म दर्शकों की पसंदीदा है। हाल ही में निर्देशक ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने बताया कि जिस अपार्टमेंट में फिल्म की शूटिंग हुई थी, वह आज भी खाली पड़ा है क्योंकि लोग वहां रहने से डरते हैं।

राम गोपाल वर्मा का शॉकिंग खुलासा

मुंबई में आयोजित रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल 2026 के दौरान फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में पहुंचे राम गोपाल वर्मा ने ‘भूत’ से जुड़ी कई यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने फिल्म की कहानी को मुंबई में सेट करने का फैसला किया, तो उन्होंने बंगले की बजाय एक अपार्टमेंट में शूटिंग करने का निर्णय लिया ताकि कहानी दर्शकों को ज्यादा रियल और करीब लगे।

ये भी पढ़ें- Oscar 2026 में धर्मेंद्र को नहीं किया गया याद!: इंडियन फैंस ने की आलोचना; श्रीदेवी, ऋषि कपूर को मिल चुकी श्रद्धांजलि

'आज भी कोई नहीं रहना चाहता उस फ्लैट में'

फिल्म निर्माता ने कहा, “मैंने फिल्म को सिर्फ 30 दिनों में पूरा कर लिया क्योंकि फिल्म का अधिकांश हिस्सा एक ही अपार्टमेंट में शूट किया गया था। मैं आपको एक रोचक बात बताना चाहता हूं। फिल्म की शूटिंग 2002 में हुई थी। 20 साल से अधिक समय बीत चुका है और आज भी वह फ्लैट खाली पड़ा है! फिल्म रिलीज होने के बाद वह फ्लैट काफी मशहूर हो गया और अब कोई भी उसमें रहना नहीं चाहता। वह लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में है।”

ये भी पढ़ें- David Dhawan: क्या सेट पर लेट आते थे गोविंदा? अब डेविड धवन ने दिया जवाब; जानिए इस दावे की पूरी सच्चाई!

Bhoot movie scene
Bhoot movie scene

उर्मिला को कास्ट करने के पीछे की कहानी

फिल्म में उर्मिला मातोंडकर ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था जिस पर आत्मा का साया होता है। राम गोपाल वर्मा ने बताया कि उन्हें इस रोल के लिए उर्मिला को कास्ट करने का विचार उनकी फिल्म रंगीला के मशहूर गाने हाय रामा को देखकर आया था।

उन्होंने कहा कि उस गाने में उर्मिला का एक खास एक्सप्रेशन देखकर उन्हें लगा कि वह ‘भूत’ जैसी हॉरर फिल्म में बेहद प्रभावी अभिनय कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Monalisa Age: क्या नाबालिग हैं मोनालिसा...फरमान खान से शादी पर सनोज मिश्रा बोले - जांच होनी चाहिए

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

2003 में रिलीज़ हुई ‘भूत’ एक सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म थी, जिसमें एक शादीशुदा जोड़ा नए फ्लैट में शिफ्ट होता है और वहां अजीब घटनाएं होने लगती हैं। फिल्म में अजय देवगन और उर्मिला मुख्य भूमिकाओं में थे।

इसके अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, रेखा, फरदीन खान और तनुजा भी अहम किरदारों में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और उर्मिला के अभिनय की काफी सराहना हुई।

 

7