हैप्पी होली : जब तापसी पन्नू ने आमिर खान संग खेली होली और फिर हुआ था ये सब...
हम दोनों बहनों ने बचपन में कभी रंगों वाली होली नहीं खेली। मैंने अपने माता-पिता को कभी भी रंग खेलते नहीं देखा। लेकिन हम होलिका-दहन में जरूर जाते हैं, सबसे मिलते हैं। आज भी यह सिलसिला बरकरार है, हम कभी रंग नहीं खेलते। इसका कारण यह हो सकता है कि होली के दिन हुड़दंग भी होती है।

आज देशभर में होली का जश्न मनाया जा रहा है, हमारे बॉलीवुड स्टार भी जमकर होली खेलते हैं. इसी कड़ी में तापसी पन्नू ने भी अपने होली के एक्सपीरियंस शेयर किए हैं. तापसी पन्नू ने कहा कि मेरा जन्म, मेरी परवरिश और पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में हुई है। मेरे परिवार में हम दोनों बहनें (मैं और शगुन) और माता-पिता हैं। हम दोनों बहनों ने बचपन में कभी रंगों वाली होली नहीं खेली। मैंने अपने माता-पिता को कभी भी रंग खेलते नहीं देखा। लेकिन हम होलिका-दहन में जरूर जाते हैं, सबसे मिलते हैं। आज भी यह सिलसिला बरकरार है, हम कभी रंग नहीं खेलते। इसका कारण यह हो सकता है कि होली के दिन हुड़दंग भी होती है।
अपनी बेटियों की सेफ्टी के लिए मेरे माता-पिता ने हमें होली के रंगों से दूर ही रखा। लेकिन मेरी एक होली यादगार है। आज से तीन साल पहले साउथ दिल्ली और सूरजकुंड में फिल्म ‘पिंक’ की शूटिंग चल रही थी, तभी होली आ गई। डायरेक्टर अनिरुद्ध रॉय चौधरी और प्रोड्यूसर शूजीत सरकार ने ‘पिंक’ की शूटिंग के बाद होली खेलने का प्रोग्राम रखा। मैंने सबके साथ होली खेली।
अमित सर ने भी हमारे साथ होली खेली। मैंने अपनी लाइफ की पहली रंग वाली होली फिल्म ‘पिंक’ के सेट पर खेली, बहुत मजा आया। मेरी मां ने स्पेशली घर पर बनाई मिठाई और नमकीन सेट पर भेजी थी। होली पर मेरी ओर से सबको शुभकामनाएं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Tapasee pannu Tapasee pannu Interview Entertainment News Bollywood News Holi 2019 pink movie tapasee pannu songs tapasee pannu movie tapasee pannu amitabh bachchan amitabh tapasee amitabh holi holi celebration holi celebration 2019 tapasee pannu upcoming movies holi songs holi bollywood songs तापसी पन्नू तापसी पन्नू साक्षात्कार मनोरंजन समाचार बॉलीवुड समाचार होली 201