Birthday Special: जब श्रद्धा कपूर ने वरुण धवन को कर दिया था प्रपोज, जानें एक्ट्रेस से जुड़ी अनसुनी बातें
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) आज अपना जन्मदिन मना रही है। श्रद्धा दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की लाडली हैं जिन्होंने विलेन के किरदार में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस ने साल 2010 में फिल्म तीन पत्ती से अपने करियर की शुरुआत थी लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म आशिकी 2 से मिली।

अपनी खूबसूरती और क्यूटनेस से लोगों को दीवाना बनाने वाली श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) आज अपना जन्मदिन मना रही है। श्रद्धा दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की लाडली हैं जिन्होंने विलेन के किरदार में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस ने साल 2010 में फिल्म तीन पत्ती से अपने करियर की शुरुआत थी लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म आशिकी 2 से मिली। इस फिल्म की सफलता के बाद श्रद्धा लगातार बैक टू बैक हिट फिल्में इंडस्ट्री को दी है। उनके जन्मदिन के अवसर पर जानते हैं एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
फेसबुक पर मिला था पहले फिल्म का ऑफर
श्रद्धा की बॉलीवुड में डेब्यू की कहानी काफी दिलचस्प है। फिल्मकार अम्बिका हिंदुजा ने एक्ट्रेस की फोटोज फेसबुक पर देखीं जिसके बाद श्रद्धा उनके दिमाग में छा गयी। एक्ट्रेस की खूबसूरती को देख उन्हें उनकी पहली फिल्म मिली लेकिन अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म के जरिए श्रद्धा को पहचान नहीं मिली।
आशिकी 2 श्रद्धा के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म आशिकी 2 श्रद्धा के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ जो बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और उस समय यंग जेनरेशन की वह क्रश बन गयी। अपने सिंपल और क्यूट लुक से वह लोगों का दिल घायल करना बखूबी जानती हैं।
स्वर कोकिला लता मंगेशकर से है खास रिश्ता
श्रद्धा कपूर एक बेहतरीन अदाकारा के साथ -साथ एक गजब की सिंगर भी हैं। उन्होंने अपने फिल्म 'एक विलेन' में सुपरहिट गाना तेरी गलियां भी गाया था और इसके अलावा भी उन्होंने कई गाने गाए हैं। गाने से उनका रुझाव बचपन से है और आखिर हो भी क्यों न जब स्वर कोकिला लता मंगेशकर से उनका खास कनेक्शन हैं। एक्ट्रेस की मां भी एक अच्छी सिंगर हैं और श्रद्धा कपूर के नाना लता मंगेशकर के कजिन भाई हैं।
स्कूल के दिन में श्रद्धा पर था टाइगर का क्रश
बागी 3 के प्रमोशन के दौरान टाइगर श्रॉफ ने स्वीकार किया था कि वह स्कूल के दिनों में श्रद्धा को क्रश मानते थे लेकिन उन्होंने इस बारे में कभी जताया नहीं। वहीं श्रद्धा ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई आईडिया नही था नहीं तो वह सोचती।
जब पहाड़ी इलाके में श्रद्धा ने किया था वरुण धवन को प्रपोज
श्रद्धा कपूर बचपन में वरुण धवन को प्यार करती थी। इतना ही नहीं जब एक्ट्रेस 8 साल की थी तब वरुण की उम्र 6 साल थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने पहाड़ी इलाके में जाकर एक गेम के जरिए वरुण को आई लव यू कहा था लेकिन जवाब में बिना कुछ बोले एक्टर वहां से चले गए थे। दोनों की दोस्ती आज मिसाल है।