गोलमाल अगेन: बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, कमाए इतने करोड़
अजय की गोलमाल अगेन दिवाली के एक दिन बाद 20 अक्टूबर को रिलीज हुई थी।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'गोलमाल' सीरीज की चौथी फिल्म 'गोलमाल अगेन' (गोलमाल 4) ने देश के साथ साथ विदेशों में भी धूम मचा रखी है। 20 अक्टूबर को रिलीज हुई 'गोलमाल अगेन' ने महज चार दिन में बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2.4 करोड़ डॉलर की कमाई कर ली है।
इसे भी पढ़ें: EXCLUSIVE: आमिर खान ने रिलीज से पहले ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के खोले सीक्रेट्स
वहीं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान को अपनी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' से बहुत उम्मीदें थीं, ये सीक्रेट सुपरस्टार बॉक्स पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। जबकि सीक्रेट सुपरस्टार गोलमाल अगेन से एक दिन पहले 19 अक्टूबर को रिलीज हुई।
इसे भी पढ़ें: 'गोलमाल अगेन' का तहलका, 2017 की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में हुई शामिल
आमिर खान और जायरा वसीम स्टारर 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने एक सप्ताह में दुनियाभर में 28 लाख डॉलर की कमाई की, जो 'गोलमाल अगेन' के आंकड़ों से बहुत पीछे है। सीक्रेट सुपरस्टार में जायरा ने एक कश्मीरी लड़की इंसिया के किरदार निभाया है जो गायिका बनने का सपना देखती है।
इसे भी पढ़ें: गोलमाल 4: बॉक्स ऑफिस पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, 100 करोड़ से दो कदम दूर
वहीं 20 अक्टूबर को रिलीज हुई 'गोलमाल अगेन' की बात करें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन साल 2017 की दूसरी सबसे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। गोलमाल अगेन में अजय देवगन के साथ तब्बू, अरशद वारसी, परिणीति चोपड़ा, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, संजय मिश्रा और प्रकाश राज जैसे दिग्गज मुख्य भूमिका में हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App