Gauahar Khan: दूसरी बार पैरेंट्स बने गौहर खान और जैद दरबार; एक्ट्रेस ने दूसरे बेटे को दिया जन्म

दूसरी बार पैरेंट्स बने गौहर खान और जैद दरबार, एक्ट्रेस ने दूसरे बेटे को दिया जन्म
X

गौहर खान और जैद दरबार दूसरी बार माता-पिता बने हैं। ( photo- Instagram)

एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने एक बेटे की जन्म की खुशखबरी सोशल मीडिया पर दी है।

Gauahar Khan Second baby boy: मशहूर एक्ट्रेस और रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' की विनर गौहर खान दूसरी बार मां बन गई हैं। गौहर और उनके पति व कोरियोग्राफर जैद दरबार ने दूसरी बार पैरेंट्स बनने की खुशखबरी दी है और उनके घर एक नन्हें बेटे ने जन्म लिया है। अपने दूसरे बेटे का स्वागत करते हुए कपल ने सोशल मीडिया गुडन्यूज दी जिसके बाद फैंस और सेलेब्स की बधाइयों की बौछार आ गई।

गौहर-जैद ने दी खुशखबरी

गौहर खान ने 1 सितंबर की रात इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट के जरिए बेटे के जन्म की जानकारी दी। उनके पोस्ट में एक प्यारा सा इलस्ट्रेटेड कार्ड है जिसपर शेर, शेरनी और दो शावकों की एक खूबसूरत इमेज दिख रही है।

कार्ड पर लिखा है- “जेहान (पहला बेटा) बेहद खुशी के साथ अपने नए छोटे भाई के आने का अनाउंसमेंट करता है, जो 1 सितंबर 2025 को पैदा हुआ। हमारे परिवार के लिए आप सभी का प्यार और दुआएं हमेशा चाहिए। आभारी और मुस्कुराते माता-पिता- ज़ैद और गौहर।”

सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई

गौहर और ज़ैद को फैंस और सेलेब्स से ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। इंडस्ट्री के दोस्तों, एक्टर्स और फैंस ने कपल पर प्यार लुटाया है। एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने हार्ट इमेजी बनाई तो वहीं कृति खरबंदा और अन्य ने शुभकामनाएं दीं।

2020 में हुई शादी, अब दो बेटों के माता-पिता

टीवी और फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाने वालीं गौहर ने कोरियोग्राफर जैद दरबार से दिसंबर 2020 में शादी की थी। उनके पहले बेटे जेहान का जन्म मई 2023 में हुआ था। जैद दरबार मशहूर म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं।

गौहर इन दिनों एक्टिंग के अलावा कई ब्रांड्स के साथ एंडोर्समेंट कर रही हैं, वहीं जैद सोशल मीडिया पर रील्स और बिहाइंड-द-सीन कंटेंट के लिए जाने जाते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story