Video: फिल्म संजू का दूसरा गाना ''कर हर मैदान फतेह'' हुआ रिलीज, दमदार अंदाज में नजर आएं रणबीर कपूर
फिल्म संजू का एक और गाना रिलीज हो गया है। गाने का नाम ''कर हर मैदान फतेह'' है। गाना रणबीर कपूर पर फिल्माया गया है। इस गाने को मशहूर गायक सुखविंदर और श्रेया घोषाल ने मिलकर गाया है।

'मै बढ़िया तू भी बढ़िया' अभी लोगों की जुबां से उतरा भी नही था कि डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने फिल्म 'संजू' का एक और गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने को मशहूर गायक सुखविंदर और श्रेया घोषाल ने मिलकर गाया है।
आपको बता दें कि इस गाने का नाम 'कर हर मैदान फतेह' है। गाना रणबीर कपूर पर फिल्माया गया है जो फिल्म में संजय दत्त की भूमिका निभा रहे हैं। संजय दत्त के इस किरदार को रणबीर कपूर ने बेहद खूबसूरती से निभाया है।
इससे पहले भी फिल्म संजू का और गाना रिलीज किया जा चुका है। गाना का नाम 'मै बढ़िया तू भी बढ़िया' है। इस गाने को सोनू निगम और सुनिधि चौहान ने गाया था।
फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त की भूमिका में होंगे। फिल्म में संजय दत्त की कहानी को दिखाया गया है। उनकी पूरी जीवनी होगी। उनके जन्म से लेकर जेल जाने तक।
इससे पहले फिल्म संजू का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिससे काफी कम समय में 37 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। अब देखना होगा कि फिल्म के इस नए गाने को लोग कितना पसंद करते हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं।
फिल्म में संजय दत्त की भूमिका में परेश रावल नजर आएंगे जबकि संजय की मां के रूप में मनीषा कोइराला नजर आएंगी। आपको बता दें कि फिल्म को 29 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App