फरहान अख्तर पर चढ़ा प्यार का भूत, शिबानी के प्यार मैं बनें ''शायर''
अपनी पत्नी अधुना अख्तर के साथ अलगाव होने के बाद शिबानी और फरहान दोनों अकसर साथ-साथ देखे जाते हैं। इन दोनों की बढ़ती नजदीकियां सोशल साइट्स पर भी दिखने लगी है। फरहान खुद अपनी और शिबानी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड करते हैं।

करीब पैंतालिस साल पहले आई फिल्मकार राज कपूर की फिल्म ‘बॉबी’ कई वजहों से याद की जाती है। चाइल्ड आर्टिस्ट के बाद एक हीरो के रूप में ऋषि कपूर की यह डेब्यू फिल्म थी। डिंपल कपाड़िया ने भी बतौर हीरोइन इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में डिंपल और ऋषि के एंट्री के सीन पर सॉन्ग ‘मैं शायर तो नहीं...’ आज भी एक मेमोरेबल सॉन्ग है। यह रोमांटिक सॉन्ग आज एक खास वजह से याद आ रहा है। फरहान अख्तर एम टीवी की वीजे, एंकर शिबानी दांडेकर के प्यार में कुछ इस कदर पागल हैं कि वे अब शायर हो चुके हैं।
अपनी पत्नी अधुना अख्तर के साथ अलगाव होने के बाद शिबानी और फरहान दोनों अकसर साथ-साथ देखे जाते हैं। इन दोनों की बढ़ती नजदीकियां सोशल साइट्स पर भी दिखने लगी है। फरहान खुद अपनी और शिबानी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड करते हैं। फरहान ने अपने साथ शिबानी की जो फोटो, सोशल मीडिया पर अपलोड की है, उसमें दोनों की बढ़ती नजदीकियां साफ-साफ नजर आईं।
पिछले दिनों वैलेंटाइन-डे के मौके पर इंस्टा पर फरहान ने शिबानी के लिए जब एक प्यार भरा शेर लिखा तो बॉलीवुड में उनका फ्रेंडसर्कल चौंका। इस शेर के बोल हैं, ‘तुम मुस्कुराओ जरा, चिराग जलाओ जरा। अंधेरा हटाओ जरा। रोशनी फैलाओ जरा।’ गीतकार जावेद अख्तर के बेटे फरहान ने कभी इस तरह शायरी नहीं की थी। हां, उन्होंने प्लेबैक सिंगर के रूप में गाया जरूर है। अब फरहान के दोस्त यह कह रहे हैं कि शिबानी दांडेकर के प्यार में फरहान शायर हो गए हैं। यह शायरी और मोहब्बत मुबारक हो फरहान!
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App