26 साल की उम्र में मशहूर टीवी एक्टर का हुआ निधन, मां को घर में मिली इकलौते बेटे की लाश
छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर करण परांजपे का 26 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है। करण ने टीवी के पापुलर शो दिल मिल गए में लीड किरदार निभाया था।

छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर करन परांजपे का 26 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है। बता दें कि करण ने टीवी के पापुलर शो दिल मिल गए में जिग्नेश उर्फ जिग्गी का रोल प्ले किया था। करण की इस असमय मौत से पूरा टेलीविजन जगत सदमें है। बता दें कि करण को 25 मार्च को घर में मृत हालत में पाया गया था।
बता दें कि करण अपनी मां के साथ रहते थे। अभी उनके मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। सुबह करीब 11 बजे करण की मां ने उन्हें घर में मृत हालत में पाया था। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के अनुसार करण को नींद में हार्ट अटैक आया जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।
अपने पैरेंटस की इकलौती संतान थे करण-
बता दें कि करण अपने पैरेंट्स की इकलौती संतान थे। उनकी मौत की खबर जानकर सभी सदमे में है। टीवी एक्टर करण वाही अपने दोस्त की मौत से काफी दुखी है। बता दें कि दोनों ने सीरीयल दिल मिल गए में एक साथ काम किया था। इंस्टाग्राम पर करण परांजपे की मौत पर दुख जताते हुए उन्होंने लिखा है कि प्रिय जिग्स तुम बहुत याद आओगे।
यह भी पढ़ेंः जॉन अब्राहम ने अवॉर्ड फंक्शनों को बताया मजाक, कहा- 'मैं पैसों के लिए नहीं नाचता'
इन टीवी शो में किया था काम-
बता दें कि दिल मिल गए के अलावा करण ने संजीवनी सीरियल में भी काम किया था। दिल मिल गए शो में करण के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस शो में उन्हें काफी पापुलैरिटी मिली थी इसके बाद करण परांजपे ने कई टीवी सीरियल्स में बतौर क्रिएटिव हेड भी काम किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App