Border 2 vs Mardaani 3 Box Office: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का दबदबा, रानी मुखर्जी की फिल्म का ऐसा रहा हाल

'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Border 2 vs Mardaani 3 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इस समय दो अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ सनी देओल स्टारर की वॉर-ड्रामा बॉर्डर 2 अपनी जबरदस्त कमाई के साथ आगे बढ़ रही है, तो दूसरी ओर रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 ने भी दर्शको का भरोसा जीतकर बॉक्स ऑफिस पर एंट्री मारी है।
दोनों ही फिल्में बड़े बजट और बड़ी स्टार कास्ट के साथ दर्शकों के बीच आई है जिसकी तारीफें हो रही हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों का दबदबा बना हुआ है।
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों से सजी बॉर्डर 2 ने रिलीज़ के सिर्फ 10 दिनों में दुनियाभर में 372 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
- ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 275.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
- दूसरे वीकेंड का मजबूत कलेक्शन देखते हुए साफ हो गया है कि फिल्म जल्द ही 400 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी।
Border 2 Day 11 Morning Occupancy (Hindi) #Border2 https://t.co/LHiSPPMxHy
— Sacnilk Entertainment (@SacnilkEntmt) February 2, 2026
मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉर्डर 2 के सामने रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 ने भी बॉक्स ऑफिस अपनी अलग पहचान बनाई है। इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में करीब 17.5 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Mardaani 3 Day 4 Morning Occupancy (Hindi) #Mardaani3 https://t.co/BN9fv04AKp
— Sacnilk Entertainment (@SacnilkEntmt) February 2, 2026
- फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये से शुरुआत की।
- शनिवार को कलेक्शन बढ़कर 6.25 करोड़ रुपये हुआ।
- रविवार को यह आंकड़ा लगभग 7.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी मर्दानी 3 रानी मुखर्जी के करियर के 30 साल पूरे होने के मौके पर रिलीज़ हुई है। इस फिल्म का निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है।
