Bollywood Christmas 2025: कैटरीना कैफ, आलिया से लेकर तमाम बॉलीवुड सितारों ने अपनों के साथ मनाया क्रिसमस, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड सेलेब्स ने धूम-धाम से क्रिसमस 2025 का जश्न मनाया।
Bollywood Christmas 2025 Celebration: क्रिसमस 2025 बॉलीवुड सेलेब्स के लिए बेहद खास और यादगार रहा। इस साल सितारों ने ग्लैमर से दूर रहकर अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ त्योहार मनाया और उन खूबसूरत पलों की झलक सोशल मीडिया पर भी साझा की।
कैटरीना-विक्की की फैमिली बॉन्डिंग
कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी-सी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह पति विक्की कौशल, देवर सनी कौशल और भाई सेबेस्टियन के साथ मुस्कुराती नजर आईं। यह तस्वीर परिवार के साथ बिताए सुकून भरे पलों की झलक देती है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।
आलिया-रणबीर और नन्ही राहा का खास क्रिसमस
आलिया भट्ट ने क्रिसमस के मौके पर पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ बिताए खास लम्हों की तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में परिवार की गर्मजोशी और खुशी साफ झलक रही थी। फैंस को राहा के साथ कपूर परिवार के ये पल बेहद प्यारे लगे।
करीना कपूर का फैमिली टाइम
करीना कपूर खान ने भी अपनों के साथ त्योहार की खुशियां मनाईं, जिसकी झलक उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स में देखने को मिली।

सोनाक्षी-ज़हीर की क्रिसमस झलक
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल ने भी अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक फैंस के साथ साझा की। दोनों की तस्वीरों में सादगी और खुशियों का खूबसूरत मेल नजर आया।
जैकी श्रॉफ के फैमिली सेलिब्रेशन में शामिल हुईं दिशा पाटनी
जैकी श्रॉफ के लिए क्रिसमस दोस्तों और परिवार के नाम रहा। उन्होंने अपनों के साथ समय बिताया। इस मौके पर टाइगर श्रॉफ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी भी मौजूद रहीं।
तमन्ना का फेस्टिव अंदाज
तमन्ना भाटिया ने लाल ड्रेस में क्रिसमस ट्री के सामने पोज देकर फेस्टिव वाइब्स को पूरी तरह से कैप्चर किया।
