Daisy Shah: चकाचौंध भरी बॉलीवुड इंडस्ट्री के पीछे काले राज भी हैं। कई सितारे कास्टिंग काउच के बारे में खुलासा कर चुके हैं। इसी बीच 'जय हो' फेम एक्ट्रेस डेज़ी शाह (Daisy Shah) ने अपने करियर के शुरुआती दौर से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं।
'अकेले में मीटिंग के लिए बुलाया फिर...'
हाल ही में फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में डे़जी ने बताया कि कैसे एक कास्टिंग मीटिंग के दौरान फिल्ममेकर की हरकत की वजह से उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। डेजी ने कहा- "यह घटना उस समय की है जब एक साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े फिल्ममेकर मुंबई में ऑडिशन लेने आए थे। उस दौरान हम 6-7 लड़कियां कास्टिंग के लिए उनसे मिलने पहुंची थीं। वह डायरेक्टर एक-एक करके सभी से अलग-अलग मीटिंग कर रहे थे, लेकिन जब उनकी बारी आई तो उनका अनुभव बेहद खराब रहा।"

'मुझे गलत तरीके से छुआ'
एक्ट्रेस ने कहा- "मुझे उन्होंने गलत तरीके से छुआ... मेरा हाथ पकड़ा.. उनका व्यवहार मुझे असहज लगा।" उन्होंने आगे कहा- "मुझे किसी का इस तरह छूना पसंद नहीं है, चाहे वह महिला ही क्यों न हो, और इस घटना ने मुझे और ज्यादा सतर्क बना दिया। मैंने उनसे कहा कि मैं आपसे बाद में मिलती हूं, लेकिन फिर दोबारा कभी संपर्क नहीं किया।"
इस घटना का जिक्र करते हुए डेजी ने यह भी कहा कि इससे उन्हें एक अहम सीख मिली कभी भी किसी अनजान व्यक्ति से अकेले नहीं मिलना चाहिए। यह अनुभव उनके लिए एक चेतावनी की तरह था, जिसने उन्हें अपने व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर और सजग बना दिया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो डेज़ी शाह ने 'जय हो', 'हेट स्टोरी 3', 'रेस 3', 'गुजरात 11', 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' और 'बिहू अटैक' जैसी फिल्मों में काम किया है।









