haribhoomi hindi news
Ramayana Movie: ‘रामायण: पार्ट I’ के VFX को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बहस के बीच यश ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ किया कि फिल्म अभी अधूरी है और फाइनल वर्जन कहीं ज्यादा शानदार होगा।

Ramayana Movie: अपकमिंग मेगा बजट फिल्म रामायण: पार्ट I को लेकर काफी एक्साइटमेंट है। जबसे इसकी पहली झलक सामने आई इसके विजुअल इफेक्ट्स (VFX) को लेकर चर्चा तेज है। कई लोगों ने इसके ट्रोल भी किया जिसपर अब खुद अभिनेता यश ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

यश फिल्म में रावण का किरदार निभाने जा रहे हैं। अब उन्होंने साफ किया कि फिलहाल जो विजुअल्स सामने आए हैं, वे अंतिम नहीं हैं और फिल्म की मेकिंग अभी जारी है।

VFX ट्रोलिंग पर यश का जवाब
यश ने यह बयान सिनेमाकॉन 2026 के दौरान दिया, जहां उन्होंने निर्माता नमित मल्होत्रा के साथ इस मेगा प्रोजेक्ट को इंटरनेशनल मंच पर पेश किया। इससे पहले फिल्म का पहला लुक रिलीज किया गया था, जिसमें भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर नजर आए थे।

इवेंट से वायरल हो रहे एक वीडियो में यश ने VFX को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा, “DNEG जैसी बड़ी VFX कंपनी इस प्रोजेक्ट से जुड़ी है। जो विजुअल्स अभी दिख रहे हैं, वो ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि जब फिल्म पूरी तरह तैयार होगी, तो इसका स्तर और भी बेहतर होगा। हम एक ‘टॉप-नॉच’ प्रोडक्ट बनाने की कोशिश कर रहे हैं।”

दिवाली पर रिलीज की तैयारी
यश ने फिल्म की रिलीज टाइमलाइन पर भी अपडेट देते हुए बताया कि मेकर्स इसे इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, जो अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में पड़ती है।

फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इस भव्य पौराणिक ड्रामा में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, सनी देओल- हनुमान और रवि दुबे- लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं यश रावण का किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म के VFX की जिम्मेदारी इंटरनेशनल स्तर की कंपनी DNEG के पास है, जो कई बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी है। इसके अलावा फिल्म में काजल अग्रवाल, लारा दत्ता और शीबा चड्ढा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

7