haribhoomi hindi news
मृणाल ठाकुर ने फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म से उनके अहम सीन काट दिए गए और पति के रोल को लेकर भी उन्हें पहले जानकारी नहीं थी।

Mrunal Thakur On Son Of Sardaar 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी फिल्म ‘डकैत’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी पिछली फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने अपने कटे सीन और अनुभव पर खुलकर बात की।

सीन कटने से हुई निराश

Mrunal Thakur
Mrunal Thakur

मृणाल ने बताया कि फिल्म में उनके कुछ अहम सीन हटा दिए गए, जिससे उन्हें काफी निराशा हुई। उनका कहना है कि ये सीन कहानी को और मजबूत बना सकते थे, लेकिन एडिटिंग के दौरान उन्हें हटा दिया गया।

पति के किरदार को लेकर हुआ सरप्राइज

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्हें पहले से पता नहीं था कि फिल्म में उनके पति का किरदार एक सीनियर एक्टर निभाने वाले हैं। बाद में जब उन्हें पता चला कि यह रोल चंकी पांडे कर रहे हैं, तो उनका नजरिया बदल गया।

मृणाल ने कहा कि उन्होंने अपने किरदार को लेकर कुछ अलग उम्मीदें बनाई थी, लेकिन फिल्म वैसी नहीं निकली। इससे उनका भरोसा थोड़ा डगमगा गया, हालांकि उन्हें अपने काम पर कोई पछतावा नहीं है।

इमोशनल सीन भी हटाए गए

Son Of Sardaar 2
Son Of Sardaar 2

उन्होंने एक खास इमोशनल सीन का जिक्र किया, जिसमें वह अपनी सौतेली बेटी के साथ नजर आती हैं। मृणाल के मुताबिक, यह सीन उनके किरदार की गहराई दिखाता, लेकिन इसे फिल्म में शामिल नहीं किया गया।

‘सन ऑफ सरदार 2’ में मृणाल ने राबिया अख्तर का किरदार निभाया था। फिल्म में अजय देवगन और नीरू बाजवा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

सीख के रूप में लिया अनुभव

मृणाल ने इस अनुभव को अपने करियर का हिस्सा बताते हुए कहा कि फिल्ममेकिंग में कई चीजें कलाकार के कंट्रोल में नहीं होती। उन्होंने इसे एक सीख के रूप में लिया और आगे बढ़ने का फैसला किया।

आगे के प्रोजेक्ट्स पर फोकस

वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।

यह भी पढ़े - वरुण धवन की फिल्म पर ‘फेक रिव्यू’ का लगा आरोप, इन्फ्लूएंसर से भिड़े एक्टर!

7