haribhoomi hindi news
अक्षय कुमार की फिल्म Bhooth Bangla ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन ₹24 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। यहां देखें इसका नेट कलेक्शन।

Bhooth Bangla Box office Day 1: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) सिनेमाघरों में रिलज हो चुकी है, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की तिकड़ी ने एक बार फिर दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कामयाबी हासिल की है। हॉरर-कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म ने भारत में अच्छी कमाई के साथ ओवरसीज मार्केट में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। चलिए यहां जानते हैं 'भूत बंगला' ने वर्ल्डवाइड पहले दिन कितनी कमाई की है?

 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज की गई है, जबकि एक दिन पहले इसके पेड प्रीव्यू रखे गए थे।

  1. पेड प्रीव्यू कमाई: ₹3.50 करोड़ (नेट)
  2. पहले दिन की कमाई: ₹12.25 करोड़ (नेट)
  3. कुल ओपनिंग डे कलेक्शन: ₹15.75 करोड़ (नेट) / ₹18.90 करोड़ (ग्रॉस)

ओपनिंग डे पर सुबह के शोज में करीब 10% ऑक्यूपेंसी रही, लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते रात तक यह बढ़कर 30% से ज्यादा हो गई। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन
ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने लगभग 5.5 लाख डॉलर (करीब ₹4.5 करोड़) की कमाई की। इसके साथ ही Bhooth Bangla का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहले दिन ₹24 करोड़ तक पहुंच गया है।

हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में जगह
Bhooth Bangla ने हॉरर-कॉमेडी जॉनर में मजबूत एंट्री की है और अपनी ओपनिंग के दम पर इस कैटेगरी की बड़ी फिल्मों को कड़ी टक्कर दी है। फिल्म ने Bhool Bhulaiyaa 2 की ₹21 करोड़ की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया, हालांकि यह Bhool Bhulaiyaa 3 के ₹53 करोड़ के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी। इसके अलावा ‘Thamma’ की ₹31 करोड़ की शुरुआत से भी यह थोड़ा पीछे रही। वहीं Stree 2 अब भी इस जॉनर की सबसे बड़ी ओपनिंग (₹80 करोड़) वाली फिल्म बनी हुई है।

फिल्म के बारे में
डायरेक्टर प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी भूत बंगला (Bhooth Bangla) उनकी करीब पांच साल बाद हिंदी सिनेमा में वापसी को दर्शाती है। यह फिल्म 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हिट जोड़ी को एक बार फिर साथ लाती है। फिल्म में तब्बू, वामिका गब्बी, पारेश रावल, राजपाल यादव और मिथिला पालकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं, जिससे फिल्म की स्टारकास्ट और भी मजबूत हो जाती है।

7