Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bhojpuri Gana: UP चुनाव में रवि किशन के गाने की एंट्री, रैप सॉन्ग 'UP में सब बा' का टीजर जारी

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP assembly elections) को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर है। प्रदेश में सत्ता जमाने के लिए सभी पार्टियां तमाम कोशिशें कर रही हैं। इस बीच भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार और भाजपा सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) का रैप सॉन्ग ‘यूपीमें सब बा’ का टीजर रिलीज हुआ है।

Bhojpuri Gana: UP चुनाव में रवि किशन के गाने की एंट्री, रैप सॉन्ग UP में सब बा का टीजर जारी
X

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP assembly elections) को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर है। प्रदेश में सत्ता जमाने के लिए सभी पार्टियां तमाम कोशिशें कर रही हैं। इस बीच भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार और भाजपा सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) का रैप सॉन्ग 'यूपीमें सब बा' का टीजर रिलीज हुआ है। रवि किशन के इस गाने का इंतजार लम्बे समय से था। टीजर रिलीज होने के बाद भोजपुरी गाने को चाहने वाले ही नहीं बल्कि पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखने वाले लोग भी पसंद कर रहे हैं। अब तक 20 हजार लोग देख चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की बिगुल फूंक चुकी है। ऐसे में गोरखपुर के भाजपा सांसद और भोजपुरी एक्टर रवि किशन भी किसी से पीछे नहीं रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में एक धमाकेदार रैप सांग लेकर आ गए हैं। इस गाने का लिरिक्स है 'यूपी में सब बा'। गाने का टीजर आउट कर दिया गया है जो शानदार है। इसमें रवि किशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किए गए कार्यों को गाने के माध्यम से बताते आ रहे हैं। उन्होंने इस गाने में विपक्ष पर करारा वार भी किया है।

इस बारे में रवि किशन ने कहा, "आप सभी लोगों के बीच लेकर आ रहा हूं विकास और जीत का यह गीत। इस गीत में विश्वास है,भावनाएं हैं, विचार है, इतिहास है और सपने हैं। भाजपा और योगी महराज के जोरदार समर्थन के खातिर..!" गौरतलब है कि 'यूपीमें सब बा' रैप सॉन्ग को मृत्युंजय ने लिखा है इसका म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर इस गाने के टीजर को शेयर करते हुए लिखा, "भारत माता की जय..!बोलिए गुरु गोरक्षनाथ महराज की जय..! हर हर महादेव.. शम्भू शम्भू शम्भू जय हो मोदी जी, जय हो महराज जी यूपी में अब सब बा..! आशीर्वाद दीजिएगा। "

और पढ़ें
Next Story