Amaal Mallik: करोड़पति संगीतकार के घराने का बेटा, सरनेम सुनते ही छिना काम, अमाल मलिक ने किया शॉकिंग खुलासा

अमाल मल्लिक ने पारिवारिक नाम के चलते इंडस्ट्री में कठिनाइयों का खुलासा किया
X

अमाल मलिक ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने संघर्षों के बारे में बात की।

संगीतकार अमाल मलिक ने खुलासा किया कि उनका पारिवारिक नाम उनके करियर के खिलाफ काम करता था। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में लोग जैसे ही उनका सरनेम जानते, उन्हें नौकरी से निकाल देते थे।

Amaal Mallik: संगीतकार अमाल मलिक का बॉलीवुड से पुराना नाता रहा है। मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक के साथ उनका पारिवारिक रिश्ता होने के अलावा दोनों का विवादों में भी नाम रहा, जिसका खुलासा कई बार अमाल ने बिग बॉस 19 में भी किया है। अब हाल ही में उन्होंने अपने करियर और परिवार को लेकर खुलकर बातें कीं और बताया कि कैसे उनके और उनके भाई अरमान मलिक के खिलाफ म्यूजिक इंडस्ट्री में उनके पारिवारिक के नाम की वजह से उन्हें काम मिलना मुश्किल हो गया था।

अमाल का खुलासा

अमाल ने साझा किया कि उन्होंने 15 साल की उम्र से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा, “15 साल की उम्र में मैं सड़कों पर निकल गया था, असिस्टेंट या रनर के तौर पर काम करता था। मैं फिल्मों के पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए हार्ड डिस्क ले जाता था या कोई भी छोटा-मोटा काम करता था जिससे थोड़ी कमाई हो जाती और एक बेटे के नाते यह करना जरूरी था।”


उन्होंने आगे बताया कि कैसे लोग जैसे ही उनके पारिवारिक नाम के बारे में पता लगाते, उन्हें नौकरी से निकाल देते। अमाल ने कहा, “कहीं मुझे असिस्टेंट की नौकरी मिलती थी, और जैसे ही पता चलता कि मेरा सरनेम मलिक है, मुझे निकाल दिया जाता था। ऐसा इस डर से कि हम उनका म्यूजिक बेच सकते हैं। यह सोच मेरे और मेरे भाई के खिलाफ काम करती थी। यह नहीं था कि नाम होने से हमें सब कुछ आसानी से मिल गया।”

अमाल मलिक के करियर की झलक

अमाल मलिक ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म जय हो से की थी और सूरज डूबा है के जरिए पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने एक पहेली लीला, हीरो, कैलेंडर गर्ल्स, हेट स्टोरी 3, एयरलिफ्ट, बागी, कपूर एंड संस, अज़र, और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी फिल्मों के लिए संगीत दिया।

बिग बॉस 19 में उनकी पॉपुलैरिटी और आलोचना दोनों देखने को मिली। घर के अंदर उनके व्यवहार को लेकर उन्हें “बुली” कहा गया, लेकिन फैंस के मजबूत सपोर्ट के चलते वह फाइनल तक पहुंचे और वह पांचवें स्थान पर बाहर हुए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story