अभिनेता पृथम को मिली धमकियां: जेल में बंद एक्टर दर्शन के फैंस के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

अभिनेता प्रथम ने एक्टर दर्शन के फैंस के खिलाफ धमकियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई।
Actor Darshan: बेंगलुरु के रेणुकास्वामी मर्डर केस में आरोपी एक्टर दर्शन थुगुदीपा के फैंस के खिलाफ एक और मामला दर्ज हुआ है। कन्नड़ अभिनेता पृथम ने एक्टर दर्शन के फैंस के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिनेता के कुछ फैंस ने उन्हें धमकी दी है।
कुछ दिन पहले अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ राम्या ने भी सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें दर्शन के फैंस रेप और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं जिनके खिलाफ उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी।
पृथम को मिली धमकियां
अभिनेता पृथम का कहना है कि जब वह डोड्डबल्लापुर स्थित एक मंदिर में पूजा के बाद लौट रहे थे, कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका और एक्टर दर्शन के खिलाफ बोलने पर गालियां दीं और धमकियां दीं। फिलहाल पुलिस शिकायत की जांच कर रही है और एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें- Sara Ali Khan BF: रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग सारा अली खान हुईं स्पॉट, जानें कौन हैं अर्जुन बाजवा
पृथम बिग बॉस कन्नड़ सीजन 4 के विजेता रह चुके हैं। उन्होंने 'क्वाटले सतीशा', 'एमएलए', 'राजू कन्नड़ मीडियम', 'कर्नाटकदा अलिया' और 'फर्स्ट नाइट विद देव्वा' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
दर्शन थुगुदीपा के फैंस के खिलाफ शिकायतें
पिछले कुछ हफ्तों से अभिनेता दर्शन के कुछ प्रशंसक सोशल मीडिया पर अभिनेत्री राम्या के खिलाफ अभद्र भाषा और धमकियों को लेकर चर्चा में रहे हैं। राम्या ने करीब 40 सोशल मीडिया पेजों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, जिन पर उनके फोटो मॉर्फ कर के अश्लीलता फैलाने और गंभीर धमकियां देने का आरोप है।
ये भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par: सिर्फ ₹100 में देखें आमिर खान की 'सितारे जमीन पर', जानें कहां और कैसे
रेणुकास्वामी मर्डर केस में आरोपी है दर्शन
कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा पर बेंगलुरु के चर्चित रेणुकास्वामी की हत्या का आरोप है। रेणुकास्वामी एक्टर दर्शन का फैन था। 2024 में एक्टर और कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा का रिलेशनशिप विवादों में घिरा था, क्योंकि दर्शन पहले से शादीशुदा थे। इस खबर से नाखुश फैन रेणुकास्वामी लगातार एक्ट्रेस पवित्रा को मैसेज कर दर्शन के खिलाफ बाते कहता और आपत्तिजनक मैसेज करके धमकियां देने लगा।
इसके बाद गुस्साए दर्शन ने अपने साथियों की मदद से रेणुकास्वामी को किडनैप करवाया। उसे एक गोडाउन में डराने धमकाने के बाद उसका मर्डर कर शव नाली में फेंक दिया। इस मामले में आरोपी दर्शन जेल में बंद है।
