हरियाणा के फतेहाबाद में कोहरे का कहर: सड़क से अचानक भाखड़ा नहर में गिरी क्रूजर कार, 11 लोग बहे, एक की मौत

हरियाणा के फतेहाबाद में शुक्रवार की रात बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक क्रूजर गाड़ी कोहरे की वजह से भाखड़ा नहर में गिर गई है। जिसके चलते 11 लोग लापता हो गए है। वहीं इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक बच्चे को बचा लिया गया है।

Updated On 2025-02-01 10:31:00 IST
हरियाणा के फतेहाबाद में भीषण सड़क हादसा।

Fatehabad Cruiser car accident: हरियाणा के फतेहाबाद में कोहरे की वजह से शुक्रवार की देर रात बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं 11 लोग लापता हो गए है। जिसके चलते उनकी तलाश की जा रही है और पुलिस और अन्य कई विभागों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गांव सरदारेवाला के पास हुआ है। यहां एक परिवार के लोग कार में सवार होकर एक शादी समारोह में आए थे। देर रात को वह अपनी कार जलालाबाद से अपने घर वापस महमडा जा रहे थे। इसी दौरान जब उनकी कार गांव सरदारेवाला के पास भाखड़ा नहर के पास पहुंची तो कोहरे की वजह से चालक को रास्ता दिखाई नहीं दिया और लोगों की भरी गाड़ी भाखड़ा नहर में जा गिरी।

एक व्यक्ति जिसका नाम छिंदा सिंह बताया जा रहा है। वह क्रूजर गाड़ी के गिरने के बाद बाहर निकल आया और शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और मामले की जानकरी पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और  इसी दौरान भाखड़ा नहर से गाड़ी में सवार एक 10 साल के बच्चे को बाहर निकाला। जिसके बाद उसे डॉक्टरों की निगरानी में इलाज के लिए भेज गया। उसका नाम अरमान सिंह बताया जा रहा है और वह पंजाब के रियोंद का रहने वाला है। 

ये भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका 

11 लोग अभी भी लापता

पुलिस का कहना है कि इस हादसे में महमड़ा गांव के निवासी बलबीर सिंह (55) की मौत हो गई है। उसका शव रतिया के सिविल अस्पताल में रखवाया दिया गया है। जबकि, हादसे होने से ठीक पहले महमड़ा के निवासी जरनैल सिंह कार से कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई है। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए प्रशासन की टीमें लगी हुई है। लापता लोगों की तलाश में आज यानी शनिवार को फिर से ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। इन लापता 11 लोगों में 3 बच्चे और तीन महिलाएं भी शामिल हैं। जिनका अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। 

क्रूजर कार में 14 लोग थे सवार 

1.जरनैल सिंह (40) पुत्र बाज सिंह वासी गांव महमडा और अरमान उम्र 11 साल पुत्र जसविंदर वासी महमडा दोनों सुरक्षित है। 
3. बलवीर सिंह पुत्र बग्गा सिंह वासी महमडा की मौत हो गई है। 
4. जसविंदर सिंह (35) साल पुत्र कुलवंत सिंह वासी रिओद पंजाब जिला मानसा 
5. छिद्र सिंह (55) साल पुत्र वधावा सिंह वासी महमडा गाड़ी ड्राईवर 
6. झंडो बाईं (65) साल बाज सिंह वासी महमडा 
7. छिरा बाई गांव सरपाली थाना लोहा पंजाब जिला मानसा 
8. तारो बाईं (60) पत्नी चंद सिंह वासी महमडा 
9. जगीरो बाई (45) साल पत्नी अंग्रेज सिंह वासी गांव महमडा 
10. लखविंदर कौर पत्नी रविन्द्र सिंह वासी महमडा 
11. सहज दीप पुत्र रविन्द्र सिंह वासी महमडा 
12. कनतो बाईं (45) साल पुत्र जगसीर वासी फतेहपुर पंजाब जिला मानसा 
13. सजना (12) साल पुत्री जसविंदर सिंह वासी महमडा 
14. रविन्द्र कौर (35) साल पत्नी जसविंदर सिंह वासी महमडा 
 

ये भी पढ़ें-  दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम 

 

Similar News