Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, छाया घना कोहरा, IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी हुई 50 मीटर

Delhi NCR Weather Today 3 January 2025 imd issued dense fog orange alert
X
कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर।
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई है। जिसके चलते कई फ्लाइट्स के लेट हो सकती है। वहीं कोहरे की वजह से कई ट्रेन देरी से चल रही है।

Delhi NCR Weather Update:दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को मौसम अचानक बदल गया है। आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई है। जिसका सीधा असर कई फ्लाइट्स पर पड़ सकता है और वह देरी से चल सकती है। वहीं कम दृश्यता की वजह से वाहन चालकों को सड़कों पर वाहन चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ तेजी से एक्टिव हो रहा है। जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। रात के समय तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं आज यानी शनिवार को दिन में अधिकतम तामपान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि, शुक्रवार को राजधानी का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा था।

ये भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका

दिल्ली-एनसीआर में अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो शनिवार और रविवार को दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहेगा। सोमवार को भी हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल जाएगा और पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा गुरुवार को गरज-चमक के साध बारिश होगी। गुरुवार और शुक्रवार को फिर से कोहरा छाए रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-Delhi Water Controversy: AAP सरकार को लगा बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की यमुना के कम पानी देने वाली याचिका

दिल्ली-एनसीआर के कुछ शहरों का तापमान एक नजर में

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 26 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस
नोएडा 25 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस
गाजियाबाद 26 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस
गुरुग्राम 25 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस
फरीदाबाद 26 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story