Fatehabad Crime: फतेहाबाद में गला घोंटकर भतीजे ने किया चाचा का मर्डर, नहर में फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार

Fatehabad Murder Case: फतेहाबाद में एक युवक ने अपने चाचा की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

Updated On 2025-11-06 17:29:00 IST

गुरुग्राम में व्यक्ति की हत्या। (प्रतीकात्मक तस्वीर) 

Fatehabad Murder Case: फतेहाबाद में पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव नहर से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी भतीजे ने चाचा का गला घोंटकर उनकी हत्या की है। हत्या के बाद आरोपी ने शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने इस वारदात में शामिल आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में कर रही है।

मृतक की पहचान 55 साल के लक्ष्मण सिंह के तौर पर हुई है। लक्ष्मण सिंह अविवाहित था और वह 31 अक्टूबर को फतेहाबादके भूना एरिया के गांव गोरखपुर से लापता हो गया था। जिसके बाद परिजनों से उन्हें काफी ढूंढा, लेकिन लक्ष्मण के बारे में कुछ भी पता नहीं चला।पुलिस ने आज 5 दिन बाद लक्ष्मण का शव भाखड़ा ब्रांच नहर से बरामद किया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में लक्ष्मण सिंह के चचेरे भाई दिलबाग ने कहा कि पिछले 5 दिन से लक्ष्मण लापता थे। परिजनों उन्हें काफी ढूंढा पर उनके बारे में कुछ भी पता नहीं चला। उन्होंने यह भी बताया कि जिस नहर से लक्ष्मण का शव बरामद हुआ है, उस समय नहर में पानी नहीं बह रहा था। 4 दिन पहले ही नहर को बंद कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

जमीन को लेकर विवाद 

पुलिस को दिए बयान में मृतक के रिश्तेदार नेकीराम ने बताया कि लक्ष्मण सिंह और मनफूल सिंह दोनों भाईयों के नाम पर तीन एकड़ जमीन थी। नेकीराम का आरोप है कि भतीजे बिजेंद्र सिंह ने जमीन हड़पने के लालच में अपने चाचा की हत्या की है। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार का कहना है कि शिकायत के बाद इस मामले में पुलिस ने आरोपी भतीजे बिजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के चचेरे भाई दिलबाग की शिकायत पर बिजेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Tags:    

Similar News