फरीदाबाद में बनेगी 4 KM लंबी नई सड़क: 20 हजार लोगों को होगी सुविधा, दिल्ली से लेकर UP तक फायदा
Faridabad News: फरीदाबाद में करीब 4 किलोमीटर लंबी सड़क को बनाया जाएगा। सड़क बन जाने के बाद लोगों को ट्रैफिक और सड़क दुर्घटनाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। संभावना जताई गई है कि आने वाले 6 महीनों के भीतर काम को पूरा कर लिया जाएगा।
Faridabad News: फरीदाबाद में करीब 4 किलोमीटर लंबी सड़क को बनाई जाएगी। इस सड़क को शहर के मोहना गांव से यमुना पोंटून पुल तक बनाया जाएगा। सड़क बन जाने के बाद शहर के 12 गांवों के करीब 20 हजार लोगों को फायदा मिलेगा। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग PWD की ओर तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले 15 दिनों में सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। सामने आया है कि सड़क की जर्जर हालत को लेकर गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सड़क बन जाने के बाद लोगों को इन समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।
गांववालों ने प्रशासन से की शिकायतें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहना गांव से यमुना पर पोंटून पुल तक बनी सड़क पिछले कई सालों से जर्जर हालत में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात के मौसम में लोगों को यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। रात में अंधेरे के वक्त कई बार लोग सड़क हादसों का शिकार हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि यह सड़क मोहना को यमुना पोंटून पुल से जोड़ती है। जिसे दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमा से संपर्क का मुख्य रास्ता भी माना जाता है।
सड़क को बनाने के अलावा ये काम भी होंगे
सड़क की जर्जर हालत की वजह से खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर गांव वालों ने प्रशासन के सामने कई बार सड़क की मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग उठाई है। लेकिन PWD की ओर से सड़क को बनाने के लिए टेंडर अब जाकर खोला गया है। इस योजना पर करीब 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क को बनाने के साथ-साथ चौड़ा करने और पक्के साइड ड्रेन, मजबूत बेस लेयर और अच्छी क्वालिटी की बिटुमिनस कोटिंग का इस्तेमाल किया जाएगा। सड़क बन जाने के बाद लोगों को काफी सुविधा होगी।
Also Read: चंडीगढ़ मॉडल जेल में 5 नए प्रोजेक्ट्स की शुरूआत, कैदियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
6 महीने में पूरा होगा काम
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रकाश लाल का कहना है कि सड़क निर्माण की प्रक्रिया को जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसका टेंडर भी खोल दिया गया है। इसे लेकर सरकार की मंजूरी के लिए लेटर भी लिख दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद ठेकेदार को काम सौंप दिया जाएगा। 6 महीने के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
Also Read: अगले आठ दिनों तक हरियाणा को मिलेगा अतिरिक्त पानी, भगवंत मान बोले- अधिकारों की अनदेखी कर रही BBMB
(Edited by: Usha Parewa)