Delhi Live News Today 1 August 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक नजर' में पढ़ें

Delhi Live News Today 1 August 2025: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और यहां होने वाली घटनाओं, वारदातों आदि के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां से खबरों को लाइव देख सकते हैं और यहां से संक्षेप में भी खबरें पढ़ सकते हैं।

Updated On 2025-08-02 09:36:00 IST

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें।

Delhi Live News Today 1 August 2025: दिल्ली में राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी खबरें आपको एक क्लिक में यहां मिल जाएंगी। इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। यहां आपको हेल्थ, क्राइम, अस्पताल, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, पर्यटन स्थल आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में पढ़ सकते हैं। 'खबर एक नजर' का ये सिलसिला शुरू करने के लिए नीचे की तरफ से स्क्रॉल करें।

Live Updates
2025-08-01 16:53 IST

दिल्ली के गाजीपुर में बर्थडे पार्टी के दौरान एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। साथ ही युवक के साथी के पैर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

2025-08-01 16:05 IST

दिल्ली में कई जगह मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। भूकंप और केमिकल लीकेज दुर्घटना, दो भागों में मॉक ड्रिल कर तैयारियों का अभ्यास हुआ। एक ऐसी जगह मॉक ड्रिल हुई, जिससे लोग भी सकते में दिखे। पढ़ें पूरी खबर

2025-08-01 16:03 IST

उबर ने दिल्ली-एनसीआर में लग्जरी फील के साथ 'मोटरहोम' सर्विस लॉन्च की है। इसके जरिए लोग फैमिली और फ्रेंड्स के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं। साथ ही उबर इंटरसिटी सेवा का दायरा भी 3000 से ज्यादा रूट्स तक बढ़ा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

2025-08-01 15:20 IST

दिल्ली में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में इन बीमारियों से अपना बचाव करना बेहद जरूरी है। देखें ये रिपोर्ट...

2025-08-01 14:21 IST

राउज एवेन्यू कोर्ट ने 'आप' नेता सत्येंद्र की याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज पर मानहानि का दावा किया था। जानें पूरा मामला...

2025-08-01 13:14 IST

दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान की शुरुआत हो चुकी है। यह अभियान 31 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान के तहत राजधानी के सभी 12 जोनों में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

2025-08-01 12:24 IST

देश भर के हजारों छात्र और शिक्षक एसएससी के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली में छात्रों ने जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहेगा।  जानें इस विरोध के पीछे की वजह...

2025-08-01 12:23 IST

दिल्ली सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए तैयारी कर रही है। इसके लिए पॉश इलाकों में मिस्ट स्प्रेयर लगाए जाएंगे। सर्दियों की शुरुआत से पहले काम पूरा किए जाने की योजना है। पढ़ें पूरी खबर

2025-08-01 11:25 IST

दिल्ली साइबर थाना पुलिस ने एक मराठी फिल्म प्रड्यूसर को गिरफ्तार किया है। प्रोड्यूसर की पहचान रुग्वेद अश्विन डेंगले के रूप में हुई है और उस पर साइबर ठगी का आरोप है। बताया जा रहा है कि वह फिल्मों में पैसा लगाने पर लगातार नुकसान के बाद वित्तीय सलाह देने के बहाने ठगी करने लगा। पुलिस उसको को पुणे से पकड़ा। उसके पास से कई स्मार्टफोन, सिम कार्ड, 10 से अधिक एटीएम कार्ड और 3.45 लाख रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ 20 मई को ठगी की शिकायत मिली थी।

2025-08-01 11:15 IST

गाजियाबाद के गोविंदपुरम में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक आईबी अधिकारी और उसकी बहन ने सुसाइड कर लिया। दोनों एक कमरे में बेहोश पाए गए थे। जब काफी देर तक वह घर में नजर नहीं आए, तो घरवालों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन वहां से कोई आवाज नहीं आई। तब उन्होंने शोर मचाया। यह सुनकर पड़ोसी आए और दरवाजा काटकर उनको बाहर निकाला। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों ने सल्फास खाई थी। मृतकों के रिश्तेदारों ने सौतेली मां पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार सुसाइड की यही वजह है।

Tags:    

Similar News