Delhi Ki Taja Khabar Live News Today 11 August 2025: दिल्ली-NCR की ताजा खबरें, केवल एक क्लिक में पढ़ें

Delhi Ki Taja Khabar Live News Today 11 August 2025: दिल्ली-एनसीआर के इस लाइव पेज पर आपको एनसीआर की सभी लेटेस्ट और जरूरी खबरें मिल जाएंगी। आप सिर्फ एक क्लिक में सभी जरूरी खबरें संक्षेप में पढ़ सकते हैं।

Updated On 2025-08-12 09:05:00 IST

दिल्ली की ताजा खबरें पढे़ं।

Delhi Ki Taja Khabar Live News Today 11 August 2025: दिल्ली में हर दिन राजनीति, सरकारी योजनाओं, क्राइम, ट्रेन, मेट्रो से जुड़ी खबरें आए दिन देखने को मिलती है। लोगों को इन खबरों की जानकारी के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाना पड़ता है। लेकिन यहां पर आप दिल्ली के अलावा  गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें केवल एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आज की लेटेस्ट और जरूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

Live Updates
2025-08-11 16:53 IST

स्वीमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत
दिल्ली में एमसीडी के एक स्वीमिंग पूल में बड़ा हादसा हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित नाम का युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ शालीमार बाग इलाके में स्थित स्वीमिंग पूल में गया था। जहां वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। सवाल यह है कि स्वीमिंग पूल रविवार को बंद रहता है, फिर ये सभी कैसे अंदर चले गए? घटना 10 अगस्त की शाम 5.30 के आसपास की बताई जा रही है।

2025-08-11 14:06 IST

दिल्ली के एलजी वी.के.सक्सेना की तरफ से 25 साल पहले दायर किए गए मानहानि मामले में सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हालांकि उनकी सजा को बरकरार रखा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता की दलील पर विचार करते हुए एक लाख रुपये के जुर्माने को हटा दिया। कोर्ट ने पर्यवेक्षण आदेश (प्रोबेशन) भी हटा दिया।

2025-08-11 10:33 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली को नया फिल्मी हब बनाने का फैसला लिया है। सीएम का कहना है कि सरकार दिल्ली को फिल्मी हब बनाएगी। पढ़ें पूरी खबर

2025-08-11 09:51 IST

दिल्ली में बारिश के बाद लोगों को अब उमस का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में क्या आज दिल्ली में बारिश होने की संभावना है? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट...

2025-08-11 09:46 IST

गाजियाबाद में ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से कई उपाय किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गाजियाबाद के हापुड़ चुंगी चौराहे पर ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए फ्लाईओवर बनाया जाएगा...पढ़ें पूरी खबर

Tags:    

Similar News