Delhi Ki Taja Khabar Live News Today 11 August 2025: दिल्ली-NCR की ताजा खबरें, केवल एक क्लिक में पढ़ें

दिल्ली की ताजा खबरें पढे़ं।
Delhi Ki Taja Khabar Live News Today 11 August 2025: दिल्ली में हर दिन राजनीति, सरकारी योजनाओं, क्राइम, ट्रेन, मेट्रो से जुड़ी खबरें आए दिन देखने को मिलती है। लोगों को इन खबरों की जानकारी के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाना पड़ता है। लेकिन यहां पर आप दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें केवल एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आज की लेटेस्ट और जरूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
Live Updates
- 11 Aug 2025 4:53 PM
स्वीमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत
दिल्ली में एमसीडी के एक स्वीमिंग पूल में बड़ा हादसा हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित नाम का युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ शालीमार बाग इलाके में स्थित स्वीमिंग पूल में गया था। जहां वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। सवाल यह है कि स्वीमिंग पूल रविवार को बंद रहता है, फिर ये सभी कैसे अंदर चले गए? घटना 10 अगस्त की शाम 5.30 के आसपास की बताई जा रही है। - 11 Aug 2025 2:06 PM
सुप्रीम कोर्ट ने मेधा पाटकर की सजा रखी बरकरार
दिल्ली के एलजी वी.के.सक्सेना की तरफ से 25 साल पहले दायर किए गए मानहानि मामले में सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हालांकि उनकी सजा को बरकरार रखा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता की दलील पर विचार करते हुए एक लाख रुपये के जुर्माने को हटा दिया। कोर्ट ने पर्यवेक्षण आदेश (प्रोबेशन) भी हटा दिया।
- 11 Aug 2025 10:33 AM
दिल्ली बनेगी फिल्मी दुनिया का नया हब
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली को नया फिल्मी हब बनाने का फैसला लिया है। सीएम का कहना है कि सरकार दिल्ली को फिल्मी हब बनाएगी। पढ़ें पूरी खबर
- 11 Aug 2025 9:51 AM
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में बारिश के बाद लोगों को अब उमस का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में क्या आज दिल्ली में बारिश होने की संभावना है? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट...
- 11 Aug 2025 9:46 AM
गाजियाबाद में बनेगा फ्लाईओवर
गाजियाबाद में ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से कई उपाय किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गाजियाबाद के हापुड़ चुंगी चौराहे पर ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए फ्लाईओवर बनाया जाएगा...पढ़ें पूरी खबर
