Vegetable Exccess Oil: सब्जी में ज्यादा डल गया है तेल? चिंता न करें... 5 तरीकों से परेशानी होगी दूर

Vegetable Exccess Oil: सब्जी में कई बार ज्यादा तेल डल जाता है, जिससे उसका स्वाद बिगड़ जाता है। कुछ तरीकों से सब्जी का अतिरिक्त तेल आसानी से हटाया जा सकता है।

Updated On 2024-12-23 14:13:00 IST
सब्जी से अतिरिक्त तेल हटाने के तरीके।

Vegetable Exccess Oil: कम तेल में सब्जी अगर बनी हो तो कम पसंद आती है, इसी तरह अगर सब्जी में तेल ज्यादा हो जाए तो ये भी मुश्किल खड़ी कर देता है। कई लोग ज्यादा तेल खाना पसंद करते हैं। ऐसे में सब्जी में कई बार अतिरिक्त तेल पड़ जाता है जो ऊपर ही तैरता नजर आने लगता है। इससे पूरी सब्जी का स्वाद प्रभावित हो सकता है। सब्जी में तेल की अतिरिक्त मात्रा कम करने में कुछ टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं। 

सब्जी में ज्यादा मात्रा में पड़ने वाला तेल सेहत के लिए भी नुकसानदायक होता है। ऐसे में जरूरी है कि सब्जी में से अतिरिक्त तेल को हटाया जाए। इस प्रक्रिया को करने में कुछ टिप्स बेहद कारगर होते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 तरीकों के बारे में। 

सब्जी से एक्स्ट्रा तेल हटाने के तरीके

बर्फ का जादू: एक बड़ा बर्फ का टुकड़ा लें और उसे गर्म सब्जी के ऊपर रखें। कुछ देर बाद बर्फ पिघल जाएगा और तेल बर्फ पर चिपक जाएगा। चम्मच की मदद से तेल को निकाल लें। इस तरीके से बर्फ के ऊपर भी बहुत सा अतिरिक्त तेल लगकर बाहर आ जाएगा। 

पेपर टॉवेल की मदद से: एक बर्तन में पकी हुई सब्जी को निकाल लें। इसके ऊपर पेपर टॉवेल रखें। कुछ देर में आप देखेंगे कि पेपर टॉवेल तेल को सोख लेगा। कुछ देर बाद पेपर टॉवेल को हटा दें। इससे सब्जी का अतिरिक्त तेल निकल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Fridge Cleaning: मिनटों में क्लीन हो जाएगा फ्रिज, विंटर में इन टिप्स को करें फॉलो; स्मैल भी होगी खत्म

ब्रेड का इस्तेमाल: पकी हुई सब्जी के ऊपर ब्रेड के टुकड़े डाल दें। ब्रेड तेल को सोख लेगा। कुछ देर बाद ब्रेड के टुकड़ों को निकाल दें। ये एक बहुत कॉमन तरीका है जिससे सब्जी के अतिरिक्त तेल को कम किया जा सकता है। 

उबले हुए आलू: आलू को उबालकर मैश कर लें। मैश किए हुए आलू को सब्जी में मिलाएं। आलू अतिरिक्त तेल को सोख लेगा। आलू अतिरिक्त तेल सोखने के साथ ही ग्रेवी को गाढ़ा बनाने में भी मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें: Asli Jeera: असली के नाम पर मिलावटी जीरा तो नहीं खा रहे आप? इस तरीके से करें शुद्धता की पहचान

टमाटर प्यूरी: सब्जी में थोड़ी सी टमाटर प्यूरी मिलाएं। टमाटर प्यूरी तेल को सोख लेगी और सब्जी का स्वाद भी बढ़ाएगा। टमाटर प्यूरी से अतिरिक्त तेल का स्वाद भी महसूस नहीं होगा। इन तरीकों से आप आसानी से अपनी सब्जी से अतिरिक्त तेल निकाल सकते हैं और स्वादिष्ट और हेल्दी भोजन का आनंद ले सकते हैं।

अन्य टिप्स

  • सब्जी बनाते समय कम तेल का उपयोग करें।
  • नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल करें।
  • सब्जी को धीमी आंच पर पकाएं।

Similar News