Asli Jeera: असली के नाम पर मिलावटी जीरा तो नहीं खा रहे आप? इस तरीके से करें शुद्धता की पहचान

Cumin
X
मिलावटी जीरा पहचानने के तरीके।
Asli Jeera: मार्केट में मिलावटी जीरा आजकल धड़ल्ले से मिलने लगा है। आप अगर जीरे की शुद्धता पहचानना चाहते हैं तो कुछ टिप्स की मदद से इसे आसानी से अंजाम दे सकते हैं।

Asli Jeera: जीरा एक ऐसा मसाला है जो कि हर घर में रोजाना इस्तेमाल किया जाता है। जीरा न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। बाजार में आजकल असली जीरे के नाम पर मिलावटी जीरा भी धड़ल्ले से बिकने लगा है। आप अगर जीरा खरीदकर लाए हैं और उसकी शुद्धता की पहचान करना चाहते हैं तो कुछ टिप्स की मदद से इस काम को आसानी से अंजाम दे सकते हैं।

बता दें कि मिलावटी जीरा खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए, असली और नकली जीरे में अंतर करना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं मिलावटी जीरा पहचानने के आसान टिप्स।

मिलावटी जीरा कैसे पहचानें?

पानी में डालकर: एक गिलास पानी में थोड़ा सा जीरा डालें। अगर जीरा रंग छोड़ने लगे और पानी का रंग बदलने लगे, तो समझ जाएं कि जीरा मिलावटी है। असली जीरा पानी में रंग नहीं छोड़ता है।

खुशबू से: असली जीरे की खुशबू तेज और लंबे समय तक रहती है। नकली जीरे की खुशबू कमजोर और कृत्रिम होती है।

इसे भी पढ़ें: Bitter Gourd Uses: करेले का कड़वापन आसानी से होगा दूर, ये ट्रिक्स करेंगे कमाल, बनेगी लाजवाब सब्जी

जलाकर: असली जीरा जलाने पर काला धुआं निकलता है और इसकी खुशबू तेज होती है। नकली जीरा जलाने पर कम धुआं निकलता है और इसकी खुशबू कमजोर होती है।

स्पर्श करके: असली जीरा चिकना होता है। नकली जीरा सूखा और खुरदरा होता है।

दिखने में: असली जीरा चमकदार और एक समान आकार का होता है। नकली जीरा अक्सर टूटा हुआ और अलग-अलग आकार का होता है।

इसे भी पढ़ें: Mustard Seeds: शुद्ध समझकर आप तो नहीं खा रहे मिलावटी राई? इन तरीकों से कर लें प्योरिटी की पहचान

असली जीरा खरीदते समय सावधानी बरतें

  • हमेशा किसी विश्वसनीय दुकान से जीरा खरीदें।
  • जीरे को अच्छी तरह से देखकर खरीदें।
  • जीरे को सूंघकर उसकी खुशबू की जांच करें।
  • थोड़ी मात्रा में जीरा खरीदकर घर पर जांच कर लें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story