Natural Glow Secrets: आजकल हर कोई ग्लोइंग और हेल्दी स्किन चाहता है, लेकिन महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और केमिकल्स से भरी क्रीम्स हर किसी के लिए सही नहीं होतीं। कई बार ये स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। ऐसे में पुराने देसी नुस्खे एक बार फिर लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं, क्योंकि ये सस्ते, असरदार और सुरक्षित माने जाते हैं।
हमारे किचन और घर में ही कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जो स्किन के लिए किसी महंगे ट्रीटमेंट से कम नहीं हैं। हल्दी, बेसन और मुल्तानी मिट्टी जैसी चीजें सालों से स्किन केयर में इस्तेमाल होती रही हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसे देसी उपाय, जो आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो दे सकते हैं।
इन 5 देसी नुस्खों से पाएं स्किन का ग्लो
हल्दी - स्किन को बनाए चमकदार
हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन को साफ और ग्लोइंग बनाते हैं। आप हल्दी को दही या दूध के साथ मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं। इसे चेहरे पर 10-15 मिनट लगाकर धो लें, इससे दाग-धब्बे कम होते हैं।
बेसन - नैचुरल क्लींजर
बेसन स्किन के लिए एक बेहतरीन क्लींजर की तरह काम करता है। यह डेड स्किन हटाने में मदद करता है और चेहरे को साफ बनाता है। आप बेसन में हल्दी और गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं।
मुल्तानी मिट्टी - ऑयल कंट्रोल के लिए बेस्ट
मुल्तानी मिट्टी खासकर ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद होती है। यह अतिरिक्त तेल को सोख लेती है और पोर्स को साफ करती है। इसे गुलाब जल या पानी के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।
दही - स्किन को हाइड्रेट और सॉफ्ट बनाए
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को एक्सफोलिएट करता है और उसे मुलायम बनाता है। आप दही को सीधे चेहरे पर लगा सकते हैं या इसमें शहद मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
शहद - नेचुरल मॉइश्चराइज़र
शहद स्किन को नमी देने का काम करता है और उसे हेल्दी बनाता है। यह स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाता है। आप इसे सीधे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट बाद धो सकते हैं।
स्किन केयर में ध्यान रखने वाली बातें
इन देसी उपायों को इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्किन टाइप को समझना जरूरी है। किसी भी नए पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही, नियमित रूप से पानी पीना और हेल्दी डाइट लेना भी स्किन के लिए जरूरी है।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)










