Ajwain Water: सर्दी-जुकाम से राहत दिलाएगा अजवाइन का पानी! इस तरह बनाएं, मिलेंगे 5 बड़े फायदे
Ajwain Water: अजवाइन शरीर के लिए बहुत लाभकारी होती है। इससे तैयार पानी भी बहुत गुणकारी होता है जो सर्दी-जुकाम में राहत दिलाता है।
अजवाइन के पानी के बड़े फायदे।
Ajwain Water: ठंड का मौसम आते ही सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। बदलता मौसम इम्यूनिटी को कमजोर कर देता है, जिससे शरीर जल्दी बीमारियों की चपेट में आ जाता है। ऐसे में घरेलू नुस्खे सबसे ज्यादा असरदार साबित होते हैं। अजवाइन का पानी दादी-नानी के पुराने नुस्खों में से एक है, जो सर्दियों में रामबाण की तरह काम करता है।
अजवाइन के पानी में मौजूद औषधीय गुण न सिर्फ सर्दी-जुकाम से राहत दिलाते हैं, बल्कि पाचन और इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का सही तरीका और इसके 5 बड़े फायदे।
अजवाइन का पानी कैसे बनाएं?
अजवाइन का पानी बनाना बेहद आसान है। एक गिलास पानी लें और उसमें आधा चम्मच अजवाइन डाल दें। अब इसे 5–10 मिनट तक उबालें। पानी जब हल्का गुनगुना रह जाए, तो इसे छानकर पी लें। बेहतर असर के लिए इसे सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले पीना फायदेमंद माना जाता है।
अजवाइन का पानी पीने के 5 बड़े फायदे
सर्दी-जुकाम और खांसी से राहत: अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। इसका गुनगुना पानी बंद नाक खोलने और गले की खराश में राहत दिलाने में कारगर माना जाता है।
पाचन तंत्र को रखता है मजबूत: सर्दियों में पाचन कमजोर हो जाता है, जिससे गैस और अपच की समस्या बढ़ती है। अजवाइन का पानी पाचन एंजाइम को सक्रिय करता है। यह पेट दर्द, एसिडिटी और कब्ज जैसी दिक्कतों से राहत दिलाने में मदद करता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक: अजवाइन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। नियमित रूप से अजवाइन का पानी पीने से शरीर मौसमी बीमारियों से बेहतर तरीके से लड़ पाता है और जल्दी बीमार नहीं पड़ता।
गले की सूजन और दर्द में आराम: खांसी के दौरान गले में सूजन और दर्द आम समस्या है। अजवाइन का पानी गले की जलन को शांत करता है। इसके गर्म असर से गले की मांसपेशियों को आराम मिलता है और दर्द में कमी आती है।
शरीर को रखता है अंदर से गर्म: अजवाइन की तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करती है। ठंड के कारण होने वाली अकड़न और सुस्ती को दूर करने में भी अजवाइन का पानी फायदेमंद माना जाता है।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)