Betel Leaf Benefits: पान का पत्ता न समझें मामूली, 5 फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
Betel Leaf Benefits: पान के शौकीन तो बहुत लोग होते हैं। लेकिन कम लोग ही जानते हैं कि पान के पत्ते का सेवन बहुत लाभकारी हो सकता है।
पान के पत्ते खाने के फायदे।
Betel Leaf Benefits: पान का पत्ता, जिसे हम अक्सर सिर्फ खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के तौर पर देखते हैं, दरअसल हमारी सेहत के लिए किसी जड़ी-बूटी से कम नहीं है। भारत में पान का औषधीय महत्व भी है। आयुर्वेद में इसे कई बीमारियों के इलाज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है चाहे पाचन दुरुस्त करना हो या सांसों की बदबू मिटानी हो, यह पत्ता हर जगह काम आता है।
आजकल की फास्ट लाइफ में लोग अक्सर इन देसी चीजों के गुण भूल गए हैं। लेकिन पान का पत्ता शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने, सूजन कम करने और ओरल हेल्थ को सुधारने में बेहद कारगर माना जाता है। आइए जानते हैं पान के पत्ते के 5 अद्भुत फायदे।
पान के पत्ते के 5 बड़े फायदे
पाचन को दुरुस्त करता है पान का पत्ता: पान के पत्ते में मौजूद एंजाइम्स और एंटीऑक्सीडेंट पाचन क्रिया को तेज करते हैं। खाने के बाद पान खाने से पेट में गैस, भारीपन और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। यह लिवर को एक्टिव रखकर डाइजेशन को बेहतर बनाता है।
सांसों की बदबू और ओरल हेल्थ में फायदेमंद: पान का पत्ता बैक्टीरिया को खत्म करने की क्षमता रखता है। इसे चबाने से मुंह की बदबू दूर होती है और मसूड़े मजबूत होते हैं। साथ ही यह मुंह के अल्सर (छाले) और इंफेक्शन से भी बचाव करता है।
दिल को रखता है हेल्दी: इस पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स ब्लड सर्कुलेशन को सुधारते हैं और हृदय रोगों का खतरा कम करते हैं। पान का रस ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है और शरीर में कोलेस्ट्रॉल को भी संतुलित रखता है।
सर्दी-जुकाम में देता है राहत: पान का पत्ता ठंड और खांसी-जुकाम के लिए बेहतरीन घरेलू उपाय है। इसके रस को गर्म पानी में मिलाकर पीने से बलगम निकलने में मदद मिलती है। बच्चों में भी इसे छाती पर गर्म कर लगाने से कफ कम होता है और सांस की तकलीफ में राहत मिलती है।
सूजन और दर्द को कम करता है: पान के पत्ते में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन या दर्द को कम करते हैं। किसी चोट या सूजन वाली जगह पर इसका पत्ता गर्म करके लगाने से तुरंत राहत मिलती है। यह जोड़ों के दर्द और सिरदर्द में भी फायदेमंद है।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)